Header 300×250 Mobile

फिल्म सेंसर बोर्ड की सलाहकार समिति में शाहाबाद की बेटी प्रतिभा वशिष्ठ

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, कोलकाता की सलाहकार समिति की सदस्य बनाई गयीं

- Sponsored -

444

- Sponsored -

- sponsored -

भोजपुर जिलांतर्गत बड़हरा व संदेश प्रखंड से है प्रतिभा वशिष्ठ का संबंध

Voice4bihar desk. टेलीविजन पर अपनी बेहतर उद्घोषणा की बदौलत मुकाम बनाते हुए जिले का नाम रौशन करने वाली बड़हरा की बेटी और संदेश प्रखंड की बहू प्रतिभा वशिष्ठ ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड कोलकाता (जिसे हम सेंसर बोर्ड के नाम से जानते हैं) की सलाहकार समिति में सदस्य नामित की गई हैं।

बिहार व शाहाबाद क्षेत्र के लिए गौरव की बात

बता दें कि कला, शिक्षा, विज्ञान, फिल्म, कानून एवं सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत विशिष्ट उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों को सरकार की ओर से इस पद पर नामित किए जाने की परंपरा रही है। विदित हो भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत संचालित केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन का नियंत्रण करता है। मुंबई में बोर्ड का मुख्यालय अवस्थित है, जबकि देश भर में इसके नौ क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित हैं। इन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों में से एक कोलकाता फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य के रूप में प्रतिभा वशिष्ठ को नामित किया गया है।

विज्ञापन

कई प्रमुख टेलीविजन चैनलों में काम चुकी हैं प्रतिभा

उल्लेखनीय है कि प्रतिभा वर्तमान में दूरदर्शन बिहार में बतौर उद्घोषक कार्य करती हैं। इससे पूर्व भी प्रतिभा ज़ी न्यूज़ व अन्य प्रख्यात चैनलों में कार्य कर चुकी हैं। इनकी विशेष योग्यता को देखते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिहार से इन्हें इस कमेटी का सदस्य नामित किया है। प्रतिभा अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए युवाओं के बीच भी काफी प्रसिद्ध है। यही नहीं क्षेत्र में प्रतिभा से इस बाबत संवाद करने के क्रम में उन्होंने बताया कि बोर्ड से जुड़ना उनके लंबे समय से दूरदर्शन से जुड़ने का अनुभव वो फ़िल्मों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन में इस्तेमाल करेंगी..।

चंपारण की बेटी नीतू कुमारी नूतन को भी समिति में मिली है जगह

प्रतिभा वशिष्ठ बिहार की दूसरी ऐसी महिला शख्सियत हैं, जिन्हें इस पद पर नामित किया गया। प्रतिभा के अलावा गायिकी की बदौलत विशिष्ट पहचान बना चुकी भारतीय संगीत नाटक अकादमी की सदस्य व चम्पारण की बेटी डॉ . नीतू कुमारी ‘ नूतन ‘ को भी इस पद पर नामित किया गया।

यह भी पढ़ें : फिल्म सेंसर बोर्ड की सलाहकार समिति की सदस्य बनीं बिहार की बेटी डॉ. नीतू

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT