Header 300×250 Mobile

राजगीर में जू सफारी के साथ 8 सीटर रोपवे भी खुलेगा

40 दिनों से बंद पड़ा राजगीर का आठ सीटर रोपवे आज से फिर शुरू

- Sponsored -

1,649

- sponsored -

- Sponsored -

जू सफारी, स्काईवॉक ब्रिज व रोपवे का लुत्फ लेने को पर्यटक उत्साहित

परिवार के बुजुर्ग व बच्चों के साथ विश्व शांति स्तूप देखने जा सकेंगे सैलानी

राजगीर (voice4bihar news)। बिहार के मनोरम पिकनिक स्पॉट राजगीर में जू सफारी के शुभारंभ के साथ ही आज से आठ सीट वाले रोपवे का लुत्फ भी ले सकेंगे। कोरोना काल की तीसरी लहर के कारण पिछले 40 दिनों से बंद पड़े 8 सीटर रोपवे को बुधवार 16 फरवरी को फिर से सैलानियों के लिए शुरू किया जाएगा। रोपवे को चालू करने के लिए मंगलवार को सभी तरह की गतिविधि को देख लिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के साथ ही पर्यटक स्थल को फुल स्ट्रेंथ के साथ खोल दिया जाएगा।

पुराने रोपवे से काफी बेहतर है 8 सीटर रोपवे

40 दिनों बाद पुन: शुरू हो रहे 8 सीटर रोपवे से राजगीर की बादियों का दीदार करने आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। इसमें लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर विश्व शांति स्तूप तक जा सकेंगे। यह रोपवे आधुनिक तकनीक से बना है जिसमें पुराने रोपवे में होने वाली परेशानियों व सुरक्षा खामियों को दूर किया गया है। दो सीट वाले पुराने रोपवे की जगह बनाए गए 8 सीटर रोपवे में बुजुर्ग व बच्चे के साथ पहाड़ की चोटी पर जा सकेंगे।

विज्ञापन

लंबे समय तक बंद रहने के कारण हुई सर्विसिंग

आठ सीटर रोपवे का उद्घाटन पिछले साल हुआ था, जिसके बाद से बार – बार मेंटेनेंस की जरूरत पड़ी। इसका निर्माण राइट्स कंपनी ने किया है। संचालन कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि इसमें 18 केबिन हैं, जिसमें 118 चक्का होते हैं। ज्यादा दिन बंद होने के बाद इसकी सर्विसिंग करनी होती है। इसमें थोड़ा सा समय लगता है। इसमें कोई खराबी हो तो ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से की जाती है। अब इसका ट्रायल व मेंटेनेंस का कार्य हो रहा है। इस कारण थोड़ा विलम्ब हुआ।

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन

आठ सीटर रोपवे का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने 26 मार्च 2021 को किया था। 17 दिनों बाद 13 अप्रैल को ही तकनीकी खराबी आने के कारण बंद कर दिया गया था। उसके बाद कोरोना महामारी आयी और इसे बंद करना पड़ा। बाद में यह 16 नवम्बर 2021 को खोला गया। इसका संचालन कन्वीनियर एंड रोपवे सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (सीआरएसपीएल) के कर्मी कर रहे हैं। राजगीर आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद नेंचर सफारी का ग्लास स्काई वॉक है तो दूसरी आठ सीटर रोपवे है।

यह भी देखें :  देश का अत्याधुनिक जू सफारी पर्यटकों के लिए तैयार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored