Header 300×250 Mobile

एक मार्च तक दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय को मिल जाएंगी आठ नई बसें

- Sponsored -

502

- sponsored -

- Sponsored -

  • यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधाओं के साथ किराये में मिलेगी राहत
  • दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रों से भी पटना के लिए सीधी बस सेवा का किया जाएगा परिचालन

दरभंगा (voice4bihar desk)। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने ई-मेल के जरिये एक मार्च तक दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय को आठ नई बसें मिलने की जानकारी दी है। नई बसें आने के बाद एक बार फिर से यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधाओं के साथ किराये में भी राहत मिलेगी। ये सभी बसें परिवहन निगम के दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न रूटों से पटना के लिए चलेंगी।

फिलहाल दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय से पटना के लिए सरकारी बसों की सीधी बस सेवा कम होने के कारण यात्रियों को निजी बसों में सफर करना मजबूरी हो गई है। इसके कारण निजी बसों के मालिकों की ओर से मनमानी किराये की वसूली की जाती है। मालूम हो कि दरभंगा से पटना के लिए सरकारी बसों की किराया केवल 115 नॉर्मल व 135 रुपये एसी बसों की है।

इसके विपरीत निजी बसों के मालिकों की ओर से यात्रियों से दरभंगा से पटना के लिए 225 से 270 रुपये की वसूली किराये के नाम पर की जा रही है। दरभंगा से बसों की नियमित परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। आठ बसें जो मिल रही हैं उसमें पांच सेमी डीलक्स, दो डीलक्स व एक एसी बसें शामिल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : आज से चालू हो जायेगा बैरिया का पाटलिपुत्रा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

इन रूटों से पटना के लिए चलेंगी बसें

दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय को मिलने वाली आठ नई बसें विभिन्न-विभिन्न रूटों से पटना के लिए चलाई जाएगी। इसमें एसी बस मधुबनी से पटना के लिए भाया दरभंगा, मुजफ्फरपुर चलेगी। इसके लिए दो सेमी डीलक्स बसें मधुबनी से पटना भाया दरभंगा, मुजफ्फरपुर चलेगी। फुलफरास से पटना दो बसें चलेगी। दो बसें सुपौल से पटना चलेगी। इसके अलावा दरभंगा से पटना के लिए एक बसी चलेगी।

इसमें सेमी डीलक्स की किराया दरभंगा से पटना के लिए 115 व डीलक्स बसों की किराया केवल 135 रुपये होगी। मालूम हो कि दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय से विभिन्न रूटों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें दरभंगा और मधुबनी के प्रखंडों से जिला मुख्यालयों के लिए बसों का परिचालन हो रहा है। साथ ही प्रखंड मुख्यालयों से पटना व मुजफ्फरपुर के लिए बसों की सेवा है। साथ ही जिला मुख्यालयों से मुजफ्फपुर और पटना के लिए सीधी बस सेवा भी बहाल है।

 राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में बसें एक मार्च तक मिलने की जानकारी दी गई है। बसें मिलने के बाद                                                                                                                            यात्रियों को  पटना जाने में अब और आसानी होगी।
: आशीष कुमार, दरभंगा क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored