Header 300×250 Mobile

चेन्नई टेस्ट : पहले दिन इंग्लैंड का पलड़ा भारी

बुमराह ने दो विकेट लिए, ईशांत नहीं चले

- Sponsored -

661

- sponsored -

- Sponsored -

चेन्नई (voice4bihar Desk)। यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हुए वर्तमान सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में दिख रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने कप्तान जे रूट के नाबाद शतक की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिये। पहले दिन के खेल में भारत की गेंदबाजी पिछड़ती हुई दिखी।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी का आगाज आर बर्न्स और डी सिबली ने किया। बर्न्स को उनके 33 के निजी स्कोर पर आर अश्विन ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद सिबली का साथ देने आये डी लॉरेंस पांचवीं गेंद पर विना खाता खोले पैवेलियन लौट गये। वे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडब्लू करार दिये गये।

विज्ञापन

इसके बाद सिबली का साथ देने इंग्लैंड के कप्तान जे रूट उतरे। जे रूट ने पहले दिन 128 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें उन्होंने एक छक्का और 14 चौके लगाये। रूट ने सिबली के साथ दो सौ रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड के कुल 263 के स्कोर पर सिबली को बुमराह ने अपना शिकार बनाया। सिबली भी बर्न्स की तरह एलबीडब्लू आउट हुए। सिबली ने 87 रन बनाये जिसमें 12 चौके शामिल हैं।

इसके पहले इंग्लैंड का पहला और दूसरा विकेट 63 के स्कोर पर गिरा था। पहले दिन के मैच में भारत की ओर से जे बुमराह ने दो विकेट लिए जबकि एक विकेट आर अश्विन को हाथ लगा। ईशांत शर्मा के अलावा एस नदीम और वॉशिंगटन सुंदर को निराशा हाथ लगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored