Header 300×250 Mobile

नहीं रहे आजतक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना

कोरोना से जीती जंग लेकिन हृदयाघात ने रोहित को निगला

- Sponsored -

405

- Sponsored -

- sponsored -

जी न्यूज के सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर जताया दुख

आजतक चैनल के प्राइम शो दंगल के जरिये रोहित ने बनाई थी विशेष पहचान

पटना (voice4bihar news)। आजतक के तेज-तर्रार पत्रकार व एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया। डॉक्टरों ने इनकी निधन का कारण हृदयाघात बताया है। जी न्यूज के पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी तो मीडिया जगत में सन्नाटा छा गया। रोहित सरदाना अपने पीछे परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि रोहित को कुछ दिनों पहले कोविड संक्रमण हुआ था लेकिन वो उससे निकल रहे थे और अपने काम में सक्रिय थे। गुरुवार की रात तक वे संस्थान के बाकी साथियों का हौसला बढ़ाते रहे और काम करते रहे, लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आने वाले रोहित के नाम बेस्ट एंकर के NT Award और ENBA Award के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता का प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी है। रोहित सरदाना ने डेढ़ दशक के अपने करियर में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर उद्घोषक पहले अपनी आवाज़ घर-घर पहुंचाई और उसके बाद ईटीवी, सहारा समय, जी न्यूज़ और फिर आजतक में अपने विशेष तेवरों वाली एंकरिंग से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

वर्तमान में आजतक न्यूज चैनल के प्राइम टाइम शो, दंगल के एंकर के तौर पर रोहित ने टीवी एंकरिंग में काफी ऊंचा मुकाम हासिल हुआ है। इससे पहले वो जी न्यूज में एक पापुलर शो के एंकर भी रहे थे। 2014 में लोकसभा चुनावों के पहले सांसदों का लेखाजोखा उनके द्वारा बनाया गया मील का पत्थर कार्यक्रम है। उनके निधन पर समाज के अलग अलग क्षेत्र की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored