Header 300×250 Mobile

भाजपा में शामिल होंगी पूर्व प्रखंड प्रमुख राम कुमारी

अतिपिछड़ा समाज से आती हैं रामकुमारी देवी, सासाराम में रह चुकी हैं प्रखंड प्रमुख

- Sponsored -

1,953

- sponsored -

- Sponsored -

राष्ट्र सेविका समिति में एक दशक से हैं सक्रिय, अब भाजपा संगठन को करेंगी मजबूत

 

अभिषेक कुमार सुमन के साथ बजरंगी कुमार की रिपोर्ट

सासाराम (Voice4bihar news)। सासाराम प्रखंड के पूर्व प्रमुख राम कुमारी देवी 23 जुलाई को स्थानीय सत्यम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लेंगी। पिछले एक दशक से राष्ट्र सेविका समिति में स्वयंसेविका के तौर पर सक्रिय रहने वाली राम कुमारी देवी अब सीधे तौर पर भाजपा के लिए संगठनात्मक ढांचे की मजबूती में अपना दमखम लगाएंगी।

अति पिछड़ी जाति नोनिया समाज से संबंध रखने वाली राम कुमारी देवी ने निर्विरोध तरीके से प्रखंड प्रमुख बनते हुए 5 वर्षों तक काम किया। ये बगैर किसी आरोप के कार्यकाल पूरा करने और सासाराम प्रखंड कार्यालय के सौंदर्यीकरण सहित आम पब्लिक की सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए याद की जाती हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जनहित के मुद्दे को धरातल पर पूरा करने में कुशल महिला नेत्री के रूप में पहचान रखने वाली राम कुमारी भाजपा की राजनीति में किस मुकाम को हासिल करती हैं यह तो आने वाला समय तय करेगा।

विज्ञापन

बक्सर, रोहतास व औरंगाबाद की आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर पड़ेगा असर!

राजनीतिक गणितज्ञों की मानें तो बक्सर के राजपुर, रोहतास के दिनारा, करगहर, सासाराम, नोखा और औरंगाबाद के नवीनगर में नोनिया जाति के मतदाताओं का निर्णय सियासी रंग में रंगत का काम करता है। ऐसे में भाजपा के लिए रामकुमारी को तुरूप का पत्ता माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लगातर एक दशक से अपनी महत्वपूर्ण सीट नोखा को खोने के बाद भाजपा अभी राजद की कद्दावर नेत्री मंत्री अनिता चौधरी को चित करने वाले नये चेहरे की तलाश में जुटी है।

मिलन समारोह को लेकर बना बैनर।

राजद कोटे से मंत्री अनिता देवी को टक्कर देने की जुगत में भाजपा

माना जा रहा है कि पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी का भाजपा में शामिल होते यह तलाश पूरी हो जाएगी। पंचायती राज ब्यवस्था में एकल पद के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर चुकी महिलाओं में पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी के अलावे भाजपा की राजनीति में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला सिंह और महारानी सुनीता गंधा जैसी दिग्गज महिला नेत्री भी सक्रिय हैं। पूर्व जिला परिषद भाजपा से डेहरी विधानसभा और कांग्रेस के टिकट पर दिनारा विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT