मधुबनी नरसंहार : विधायक के गांव में ही छुपा था प्रवीण झा उर्फ रावण
नेपाल में छुपने की तैयारी में था प्रवीण झा, शागिर्दों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे
हत्याकांड का दूसरा मुख्य अभियुक्त नवीन झा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
मधुबनी (voice4bihar news)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र का चर्चित महमदपुर हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी प्रवीण झा उर्फ रावण सहित छह आरोपी दरभंगा-मधुबनी सीमा के बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव से गिरफ्तार किए गए हैं। जिसकी पुष्टि मधुबनी एसपी डा सत्यप्रकाश ने की। उन्होंने बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव के मकान में सभी छुए हुए थे। वहीं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रवीण झा, भोला सिंह, चन्दन झा, कमलेश सिंह एवं मुकेश साफी शामिल है। जबकि जिस मकान में आरोपी छुपा था उस मकान के मालिक अशोक महतो को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने पूरे मामले का खुलासा करने के लिए बेनीपट्टी डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया था।
29 मार्च को अपराधियों ने खेली थी खून की होली
मालूम हो कि यह मामला 29 मार्च को होली के दिन घटी थी। जिसमें पांच व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि तीन की मौत ईलाज के दौरान दरभंगा एवं पटना में हुई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से बिहार सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महम्मदपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। तथा पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद की। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरे हाथों लेते हुए कहा कि सीएम से बिहार नही संभल रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मधुबनी नरसंहार : सीएम की सख्ती के बाद बदले पुलिस के तेवर
विज्ञापन
विवादों से नहीं छूट रहा भाजपा का दामन
मधुबनी नरसंहार में यह महज संयोग ही कहा जाएगा कि एक भाजपा के एक विधायक पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा तो दूसरे विधायक के गांव से हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। हत्याकांड के बाद से ही बेनीपट्टी से बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया जाने लगा। मामले ने तूल पकड़ा तो विधायक को वीडियो जारी कर सफाई देनी पड़ी थी। आज अपराधियों की गिरफ्तारी जिस रघौली गांव से हुई है वह भाजपा के बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल का गांव है। खैर इस मामले में राजनीति का खेल शुरू से चल रहा है जो अब भी जारी है।
यह भी पढ़ें : नवंबर में ही लिख दी गयी थी नरसंहार की पृष्ठभूमि
गिरफ्तारी स्थल भी विवादों के घेरे में
एक तरफ नेता प्रतिपक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान डीजी के हवाले से बताया कि प्रवीण झा को नेपाल में पकड़ा गया है। विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि बेनीपट्टी के सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा उर्फ रावण को चार अन्य साथियों के साथ मधुबनी जिले से लगे जटही जनकपुर सड़क से नेपाल भाग में नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर मधुबनी पुलिस के हवाले किया है। हालांकि मधुबनी पुलिस ने बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव से गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।
खैर जो भी हो हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी से कई अटकलों पर विराम लग गया है लेकिन कई के जवाब आने अभी बाकी है। चर्चा पर यकीन करें तो इस घटना के मुख्य आरोपी सहित अन्य लोग पड़ोसी देश नेपाल में छुपने की फिराक में थे। वही इस जघन्य अपराध में शामिल प्रवीण झा का भाई नवीन अभी फरार है।
यह भी पढ़ें : मुख्य आरोपी प्रवीण झा को विधायक विनोद नारायण झा का संरक्षण : तेजस्वी यादव