Header 300×250 Mobile

कलियुगी पुत्रों ने वृद्ध पिता को छह वर्षों तक एक कमरे में रखा कैद

सिर्फ दो वक्त का भोजन देने के लिए खुलता था ताला

- Sponsored -

718

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया जिले के जोगबनी में सामने आई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

शहर के सुखी-संपन्न व्यवसायियों में गिने जाते हैं वृद्ध के तीनों पुत्र, फिर भी पिता की दुर्गति

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जोगबनी/अररिया (voice4bihar news)। जिस पिता ने अपनी संतानों का पालन-पोषण बड़े लाड़-प्यार से लाख अरमानों को संजो कर किया हो, उसे उम्र के आखिरी पड़ाव पर अगर वर्षों तक जंजीरों में कैद होना पड़े तो मानवता शर्मसार हो जाती है। अगर यह पता चले कि काल कोठरी जैसे कमरे में कैद कर रखने वाले अपनी ही संतान हो तो किसी की भी आत्मा सिहर जाएगी।

तीन पुत्र होने के बावजूद वृद्ध का जीवन बना नर्क

ऐसी ही मानवता को शर्मसार करती एक घटना सामने आने पर सोमवार को जोगबनी बाजार में सनसनी फैल गई। यहां एक वृद्ध पिता को उसके ही तीन कलयुगी पुत्रों ने छह वर्षों तक एक कमरे में कैद कर रखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगबनी वार्ड संख्या 11 बस स्टैंड स्थित एक पुराने जर्जर मकान के एक बंद पड़ी दुकान में 95 वर्षीय राधा कृष्ण साह को उसके ही तीन पुत्रों ने बंद कर रखा था। चलने फिरने में असमर्थ वृद्ध को उसके पुत्रों ने एक छोटे कमरे में छोड़ कर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था।

विज्ञापन

छह वर्षों बाद काल कोठरी से रिहा होने पर वृद्ध् के चेहरे पर तैरती खुशी।

छह वर्षों में इस वृद्ध ने सूरज को रोशनी भी ठीक से नहीं देखी

गौरतलब बात है कि वृद्ध राधा कृष्ण साह के तीन पुत्र उपेंद्र साह, राजेन्द्र साह तथा हरेराम साह की गिनती जोगबनी में काफी सुखी सम्पन्न व्यापारियों में होती है। सबकी बड़ी-बड़ी अट्‌टालिकाएं हैं लेकिन इन तीनों बेटों के घर में पिता के रहने के लिये एक छोटी सी जगह नहीं मिल सकी। हालांकि इस कालकोठरी में कैद बुजुर्ग का दूसरे नंबर का पुत्र राजेन्द्र साह यहां दिन में दो बार आता था तथा वृद्ध को भोजन देकर पुनः दरवाजा बंद कर चला जाता था। इन छह वर्षों में इस वृद्ध ने सूरज को रोशनी भी ठीक से नहीं देखी थी।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व मीडिया

इस बीच आसपास के लोग भी इस मामले को नजरअंदाज करते रहे। वहीं वृद्ध के कमरे में कैद होने की जानकारी कुछ लोगों ने मीडिया और प्रशासन को दी। जिसके बाद जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद उक्त स्थल पर सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस के आने पर वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय भी उक्त स्थल पर पहुंच गए।

थानेदार ने परिवार वालों को दी चेतावनी

पुलिस, जनप्रतिनिधि, मीडिया व अन्य लोगों की उपस्थिति में कमरे को खोल कर वृद्ध को बाहर निकाला गया। वहीं थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने परिवार वालों को सख्त हिदायत दी कि प्राथमिक उपचार के बाद अपने पिता को अपने साथ अपने घर पर ही रखें। इस तरह से कमरे में कैद कर ना रखें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही इस अवसर पर एएसआई जगरनाथ राम, राजनंदन यादव, भानु प्रकाश राय, अरविंद साह, कुंदन पोद्दार, राजेश साह, डमरू साह आदि लोग मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT