Header 300×250 Mobile

बिक्रमगंज गोली कांड मामले का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

अस्कामिनी मंदिर के पास दो युवकों पर गोलियां बरसाने का आरोप

- Sponsored -

944

- sponsored -

- Sponsored -

डालमियानगर के प्रयाग बिगहा कर रहने वाला है गोलीबारी का आरोपी

अभिषेक कुमार सुमन के साथ बजरंगी कुमार की रिपोर्ट

सासाराम (voice4bihar news)। बिक्रमगंज के अस्कामिनी मंदिर के पास विगत गुरुवार की मध्य रात्रि में दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। हत्थे चढे़ अपराधी के पास से पुलिस ने अपाची बाइक सहित दो कट्टा और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी डालमियानगर के प्रयाग बिगहा निवासी नागेन्द्र प्रसाद सिंह का बेटा प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी की पुष्टि स्वयं पुलिस कप्तान आशीष भारती ने की है।

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई है गोलीबारी घटना

एसपी आशीष भारती के मुताबिक गोली कांड के आरोपी प्रिंस कुमार के साथ-साथ गोली कांड में जख्मी हिमांशु कुमार के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण घटना हुई है। जख्मी हिमांशु कुमार को भी पुलिस कप्तान आशीष भारती ने आपराधिक चरित्र का बताया है। पुलिस कप्तान श्री भारती के मुताबिक हिमांशु कुमार पहले जेल भी जा चुका है। गोली कांड में राहुल कुमार उर्फ बंटी की मौत हो गयी थी।
वारदात में शामिल अन्य अपराधी चिन्हित गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस कप्तान आशीष भारती के मुताबिक बिक्रमगंज गोलीकांड में प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी तक ही मामला सीमित नहीं है इस कांड में शामिल अपराधियों की पहचान की जा चुकी है। चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रोहतास पुलिस रोहतास सहित रोहतास जिले से बाहर भी छापेमारी कर रही है।

यह भी देखें : उपसरपंच शम्भू यादव हत्याकांड में पूर्व उपसरपंच व सहोदर भाई गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored