Header 300×250 Mobile

आरा में युवा ठेकेदार को मारी 11 गोलियां, सिर को बेधते हुई निकली 7 गोली

मार्निंग वॉक से लौटते समय सपना सिनेमा के पास अहले सुबह हुई वारदात

- Sponsored -

496

- sponsored -

- Sponsored -

बालू के कारोबार से भी जुड़ा था राजू यादव, हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं

आरा (voice4bihar news)। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में रविवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवा ठेकेदार को गोलियों से भून डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वारदात किस खतरनाक मंशा की से गयी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक के शरीर में 11 गोलियां दागी गयी है। इनमें से 7 गोली केवल सिर में मारी गयी है। घटना उस वक्त हुई, जब वह मॉर्निंग वाक से अपने घर लौट रहा था। हत्या की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ के समीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

अभी नींद से जाग रहा था शहर, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका

बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब पूरा शहर रात की तंद्रा से बाहर आने की कोशिश कर रहा था, तो अपराधी अपने खतरनाक मंसूबे को अंजाम देने में लगे थे। अहले सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। मृत ठेकेदार शहर के अहिरपुरवा निवासी स्व . यमुना राय का 36 वर्षीय पुत्र राजू यादव बताया जा रहा है। वह ठेकेदारी के साथ ही बालू के कारोबार से भी जुड़ा था। चूंकि दोनों ही पेशे में अक्सर विवाद होता रहता है। ऐसे में यह कहना जरा मुश्किल है कि हत्या की असली वजह क्या थी।

पुरानी दुश्मनी और बालू संबंधी विवादों को खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो वारदात में शामिल अपराधियों की संख्या तीन थी। वे वारदात के बाद पल्सर बाइक से भाग निकले। पौ फटते ही हत्या से शहर में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौके से दो जिंदा कारतूस और 10-12 खोखे बरामद किये गए हैं। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पुलिस पुरानी दुश्मनी और बालू संबंधी विवाद सहित अन्य एंगल से छानबीन कर रही है।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मृतक के परिजनों ने फिलहाल कोई कारण असमर्थता जाहिर की है, इसलिसए कई एंगल से तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या तीन से अधिक भी हो सकती है। जल्द ही सभी की पहचान कर ली जायेगी।

चचेरे भाई के साथ गया था मॉर्निंग वॉक, घर लौटते समय वारदात

ठेकेदार के भतीजा अखिलेश कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह रविवार की सुबह भी राजू यादव करीब 4:00 बजे मॉर्निग वॉक पर निकले थे। उनके साथ बड़े पापा का पुत्र बजरंगी भी था। लौटते समय बजरंगी कुछ दूरी पर था। इसी बीच सपना सिनेमा मोड़ के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां आ धमके और राजू यादव पर गोलियों की बौछार कर दी।

सिर के आर-पार हो गयी थीं 7 गोलियां, शरीर में फंसे थे तीन बुलेट

युवा ठेकेदार राजू यादव के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ . प्रमोद कुमार के अनुसार युवक को सिर में करीब सात गोलियां मारी गयी थी। सभी गोलियां आर-पार हो गयी थी। एक गोली दाएं साइड की कनपट्टी, एक गोली सीने के नीचे व नाभी के बीच पेट में और दो गोलियां बायें हाथ में लगी है। बायें हाथ में गोली लगने के कारण युवक का हाथ फ्रैक्चर कर गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान फंसे तीन बुलेट बरामद किये गये। बाकी सभी गोलियां आर-पार हो गई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT