Header 300×250 Mobile

बिहार के मुजफ्फरपुर के शरद ने पैरालंपिक में जीता ब्रॉन्ज

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक जीते 10 मेडल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

- Sponsored -

1,423

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। बिहार के मुजफ्फरपुर के शरद के लिए मेडल जीतना कोई पहला कारनामा नहीं हैं। मंगलवार को 1.83 मीटर की ऊंची कूद लगाकार उन्होंने भले भारत को पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है पर इसके पहले वे इसी श्रेणी के एशियन गेम में इससे भी ऊंची कूद लगाकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। 2018 के एशियन पैरा एथलीट स्पर्द्धा में गोल्ड मेडल के लिए उन्होंने 1.9 मीटर ऊंची कूद लगायी थी। शरद कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले हैं।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की झोली में अब तक आये 10 पदक

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में अब तक भारत 10 मेडल जीत चुका है। अब इसमें बिहार ने भी अपना योगदान दिया है। मंगलवार को ऊंची कूद में मरियप्पन थंगावेलू ने 1.86 मीटर ऊंची छलांग लगाकर जहां सिल्वर मेडल जीता वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर के शरद कुमार ने 1.83 मीटर ऊंची छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शरद जब दो साल के थे तब पोलियो के शिकार हो गये थे। हालांकि इससे उनके हौसले पर कोई असर नहीं हुआ और खेल की दुनिया में आगे बढ़ते गये। आज उनकी उपलब्धि पर पूरा देश गर्व कर रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शरद की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार से फ़ोन पर बात कर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने दोनों से कहा कि उनके मेडल उनकी मेहनत का परिणाम हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लाल शरद कुमार को टोक्यो पैरालंपिक 2020 के हाई जंप स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि वे ऐसे ही राज्य एवं देश का नाम रोशन करते रहें।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि शरद ने कांस्य पदक जीतकर पूरी दुनिया में बिहार और देश का मान बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रजत पदक जीतने के लिए मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर के शरद कुमार के टोक्यो पैरालंपिक की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने से हर बिहारवासी गौरवान्वित है। इस अद्भुत कारनामे के लिए उन्हें हृदय से बधाई। आपकी यह सफलता बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कोटि कोटि नंदन, वंदन व अभिनंदन।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के रहने वाले शरद कुमार ने पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने इसे देश के लिए एक और गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष ऊंची कूद स्पर्धा में मरियप्पन थंगावेलु को रजत और शरद कुमार को कांस्य पदक जीतने एवं पुरुष 10 मी. एयर पिस्टल में सिंहराज अधाना को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि टोकियो पैरालंपिक के हाई जम्प स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले बिहार के शरद कुमार ने भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT