Header 300×250 Mobile

रिजल्ट के मुकाम तक पहुंची STET-2019

शिक्षा मंत्री आज जारी करेंगे STET-2019 का रिजल्ट

- Sponsored -

754

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। हाईकोर्ट की बाधाओं को पार करती हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) रिजल्ट के मुकाम तक पहुंच गयी। अब से कुछ ही घंटे बाद शाम चार बजे राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी STET का परिणाम जारी कर देंगे। चौधरी ने खुद यह जानकारी शुक्रवार को विहार विधानसभा में विपक्षी सदस्य के जवाब में दी। इधर राज्य के अपर मुख्य शिक्षा सचिव संजय कुमार ने भी शुक्रवार को ट्वीट के जरिये दी।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट www.bsebstet2019.in और biharboardonline.gov.in पर चेक कर सकेंगे। सामान्य श्रेणी के लिए 50 फीसद, अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग के लिए 45 फीसद अंक लाना अनिवार्य है। इसी के अनुरूप कटऑफ निर्धारित किये गये हैं।

37,335 शिक्षकों की होनी है बहाली

यहां बता दें कि राज्य में करीब सात साल बाद पिछले साल 28 जनवरी को STET-2019 का आयोजन किया गया था। इसके लिए पूरे राज्य में 317 केंद्र बनाये गये थे जहां 2,47,241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के जरिय राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में कुल 37,335 शिक्षकों की बहाली की जानी है। इनमें 25,270 शिक्षक माध्यमिक और 12,065 शिक्षक उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में बहाल किये जायेंगे।

परीक्षा को कार्ट में घसीटे जाने के कारण परिणाम में हुई देरी

STET-2019 का आयोजन 28 जनवरी, 2020 को पूरे राज्य में किया गया था। परीक्षा के दौरान ही पटना के एएन कॉलेज समेत कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पटना और मुजफ्फरपुर समेत कम से कम चार केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी। रद्द केंद्रों की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2020 में किया गया।

विज्ञापन

इस बीच कुछ छात्र बिना सिलेबस के परीक्षा लिये जाने को आधार बनाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए पटना हाईकोर्ट चले गये। लंबे इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते इस मामले में अपना फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को आगे से बिना सिलेबस के परीक्षा नहीं लेने की हिदायत दी साथ ही पिछली परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की अनुमति दे दी।

इसी के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ था। सभी तैयारी पूरी करने के बाद शुक्रवार को शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य शिक्षा सचिव ने परिणाम जारी करने की घोषणा की। बताया गया है कि विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में परिणाम जारी किया जायेगा।

हालांकि शिक्षक पात्रता परीक्षा जारी होने के बाद शीघ्र बहाली हो जायेगी इसको लेकर अभ्यर्थियों में अब भी संशय बरकरार है। क्योंकि 2017 में प्राथमिक विद्यालयों के लिए हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के उत्तीर्ण छात्रों की बहाली प्रकिया अब भी अधर में लटकी हुई है। STET-2019 का नोटिफिकेशन सितंबर 2019 में आया था। पिछले करीब 18 महीने में मामला परिणाम तक पहुंचा है। अभी उत्तीर्ण छात्रों के फॉर्म भरने से लेकर काउंसिलिंग और नियोजन पत्र वितरण में लंबा वक्त लगने की आशंका है।

इन विषयों के लिए खाली हैं इतनी सीटें

माध्यमिक

विषय       –       सीट
अंग्रेजी       –      5054
गणित        –     5054
विज्ञान        –     5054
सा. विज्ञान  –     5054
हिन्दी         –     3000
संस्कृत        –    1054
उर्दू           –        1000

उच्चतर माध्यमिक 
विषय       –    सीट
अंग्रेजी       –    2125
गणित       –    2104
भौतिकी      –   2384
रसा. शास्त्र   –   2221
प्राणी शास्त्र    – 723
वन. शास्त्र  –     835
कंप्यूटर  –        1673

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT