Header 300×250 Mobile

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी मनोज यादव सहित दो सिपाही बर्खास्त

एएसआई की बर्खास्तगी के लिए रोहतास एसपी ने डीआईजी से की अनुशंसा

- Sponsored -

238

- sponsored -

- Sponsored -

रोहतास से अभिषेक कुमार सुमन के साथ बजरंगी कुमार की रिपोर्ट

Voice4bihar News. रोहतास पुलिस कप्तान विनीत कुमार की कार्यशैली का रंग दिखने लगा है। एक पखवारे पूर्व नासरीगंज थानाध्यक्ष के निलंबन के साथ ही दो पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की थी। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम एसपी विनीत कुमार ने दो सिपाहियों को बर्खास्त करते हुए एक एएसआई की बर्खास्तगी की अनुशंसा शाहाबाद डीआईजी क्षत्रनील सिंह को भेज दिया है।

एक सिपाही मनोज यादव (सिपाही संख्या 1061) को छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में बर्खास्त किया गया है जबकि दूसरे सिपाही सुनील कुमार (सिपाही संख्या 286) को लंबी अवधि तक बिना किसी सूचना गायब रहने के आरोप में बर्खास्त करते हुए पुलिस कप्तान ने मीडिया से जानकारी साझा की है।

6 दिनों की छुट्टी, 386 दिन तक नदारद

विज्ञापन

बताया जाता है कि सिपाही सुनील कुमार 6 दिनों की छुट्टी लेकर गए थे लेकिन 386 दिनों तक नदारद रहे और कोई सूचना नहीं दी। लिहाजा विभागीय कार्रवाई के बाद सेवा से बर्खास्त किया गया है।

सिपाही मनोज पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस

दूसरी तरफ, सिपाही मनोज कुमार यादव के खिलाफ आईपीसी की संगीन धारा के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत बिक्रमगंज थाने में एफआईआर दर्ज थी। वर्ष 2019 में एक छात्रा से छेड़खानी के आरोपी मनोज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

काराकाट में बालू लदे ट्रकों से वसूली में नप गया एएसआई

दूसरी तरफ, सहायक अवर निरीक्षक चौधरी नरेश कुमार की बर्खास्तगी की अनुशंसा बालू लदे ट्रक से अवैध पैसा वसूली करने के आरोप में की गई है। इनके खिलाफ काराकाट थाने में एफआईआर दर्ज है और लंबे समय से विभागीय कार्रवाई चल रही थी। अब एसपी विनीत कुमार ने शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) को कार्रवाई सम्बन्धी अनुसंशा की गई है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored