Header 300×250 Mobile

बिहार का चारा घोटाला अब “भाजपा से भाईचारा घोटाला” में बदल गया : जाप

जन अधिकार पार्टी ने राजद व भाजपा में आंतरिक तालमेल का लगाया आरोप

- Sponsored -

585

- sponsored -

- Sponsored -

राजीव प्रताप रुडी के यहां बेकार पड़े एंबुलेंस के मुद्दे पर राजद ने क्यों साधी चुप्पी?

पटना (voice4bihar news)। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी को एम्बुलेंस के मसले पर बेनकाब करने वाले पप्पू यादव की गिरफ्तारी से खफा जन अधिकार पार्टी ने इस मुद्दे पर राजद की खामोशी पर सवाल उठाये हैं। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शहान परवेज़ ने राजद व बीजेपी में आन्तरिक तालमेल होने का आरोप लगाया है। परवेज़ के अनुसार लालू यादव का चारा घोटाला अब भाजपा के साथ भाईचारा घोटाला में बदल गया है। गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2017 को कुछ ऐसा ही ट्वीट तेजस्वी यादव ने किया था, जिसमें चारा घोटाला के भाईचारा घोटाला में तब्दील होने की बात कही थी। अब जाप ने इसे मुद्दा बनाया है।

राजद को क्यों नहीं दिखे सारण में धूल फांकते एम्बुलेंस!

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एंबुलेंस में बालू ढोये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले तेजस्वी यादव व उनकी पार्टी ने इस मसले से खुद को अलग कर लिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए जाप ने पूछा कि क्या सारण ज़िला में धूल फांकते एम्बुलेंस को राजद के लोगों को नहीं देखा?जबकि सारण संसदीय सीट राजद की परम्परागत सीट रही है।

इसी सारण सीट से लालू यादव, राबड़ी देवी सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं सारण के ही राघोपुर सीट से आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक भी हैं। जाप प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि क्या इतना होने के बावजूद आपको भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा एम्बुलेंस हड़पने की जानकारी नहीं मिली? यह भाजपा व राजद के बीच सांठगांठ नहीं तो क्या है?

एक और तर्क देते हुए जाप प्रवक्ता ने कहा कि जब पप्पू यादव ने सारण के एम्बुलेंस घोटाले को देश के सामने रखा तो तेजस्वी यादव मौन रहे। इसके अलावा पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पूर्णिया के राजद विधायक ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया।

विरासत में मिला राज सिंहासन खोने से डर गए तेजस्वी!

जाप प्रवक्ता का आरोप है कि जनता की सेवा में उतरे पप्पू यादव की लोकप्रियता से तेजस्वी को डर लगता है। हकीकत यह है कि विरासत में मिले राज सिंहासन को खोने का डर तेजस्वी के अंदर बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि आपदा काल में अब तक गायब रहे तेजस्वी यादव भी अब पप्पू यादव के तर्ज़ पर ही जनता सेवा करने का ढकोसला कर रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT