Header 300×250 Mobile

पहाड़ी पर बसे रेहल गांव के बाद अब रोहतास गढ़ की बदलेगी तकदीर

मातहत अधिकारियों के साथ रोहतास गढ़ पहुंचे डीएम धर्मेंद्र कुमार

- Sponsored -

641

- Sponsored -

- sponsored -

पंचायत में स्वास्थ्य और पेयजलापूर्ति योजनाओं को लेकर डीएम गंभीर

सड़क व अन्य जनसुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों ने किया विमर्श

बजरंगी कुमार के साथ अभिषेक कुमार सुमन की रिपोर्ट

सासाराम (voice4bihar news)| आज रोहतास जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कैमूर पहाड़ी के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित रोहतास गढ़ पंचायत की जन समस्याओं को समझने के लिए पंचायत का दौरा किया। साथ ही लंबे समय से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों और तकनीकी इंजीनियरों को दिया।

विज्ञापन

रोहतास गढ़ किले के पास बनेगा सार्वजनिक शौचालय

जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक रोहतासगढ़ पंचायत की पेयजल आपूर्ति सहित सड़क निर्माण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी समस्याओं को दूर कर जन सुविधा बहाल करने की रणनीति पर विचार किया गया। सर्वेक्षण के बाद ऐतिहासिक रोहतास गढ किले के पास सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर भी सहमति बनी है।

जनसुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का डीएम ने दिया निर्देश

सभी जन सुविधाओं के लिए अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। वनवासियों में रेहल के बाद रोहतासगढ़ के विकास की उम्मीद जगी है। बहरहाल देखना होगा कि रोहतासगढ़ पंचायत का विकास कब तक होता है। इस मौके पर डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार रोहतास प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT