Header 300×250 Mobile

रोहतास के नौहट्टा निवासी शैलेन्द्र शम्भू बने एनएचएआई के उप महाप्रबंधक

पैतृक गांव तिलोखर और ननिहाल सासाराम में खुशी की लहर

- Sponsored -

1,438

- sponsored -

- Sponsored -

शैलेंद्र शम्भू के अलावा 25 अन्य NHAI अफसर भी हुए प्रोन्नत

रोहतास से अभिषेक कुमार सुमन के साथ बजरंगी कुमार की रिपोर्ट

सासाराम (voice4bihar news)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपने 26 ईमानदार अधिकारियों को मैनेजर (तकनीकी) से उप महाप्रबंधक (तकनीकी) में पदोन्नत करने का आदेश निर्गत किया है। ये प्रोन्नति रोहतास जिला के लिए भी गौरव की बात है। गौरव की बात इसलिए क्योंकि इन अधिकारियों की प्रोन्नति वाली सूची में रोहतास जिले के नक्सल प्रभावित नौहट्टा प्रखंड के तिलोखर गांव निवासी शैलेन्द्र शम्भू का नाम भी शामिल है। जो फिलवक्त पश्चिम बंगाल के कलकत्ता कार्यान्वयन इकाई में पदस्थापित हैं।

विज्ञापन

शैलेंद्र शंम्भू रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम नगर परिषद के दिवंगत उपाध्यक्ष मोहन महतो के नाती और स्वर्गीय महतो की शिक्षिका पुत्री गीता कुमारी के इकलौते पुत्र हैं। वन विभाग में रेंजर रहे पिता सुरेश प्रसाद का कोरोना काल में देहांत हो चुका है। मामा कमलेश महतो और मामी पुष्पा कुमारी ने बताया कि प्रोन्नति की सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोगों में खुशी है।

ननिहाल में रहकर हीं शैलेंद्र शम्भू ने सासाराम डीएवी स्कूल से 2006 में मैट्रिक, डीपीएस रांची से 2008 में इंटर करने के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस से इंजीनियरिंग किया। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में सेवा दे रहे हैं। प्रोन्नति पाने वालों में शैलेन्द्र शम्भू के अलावे नरेंद्र सिंह, इंद्रेश कुमार, आशिम बंसल, आकाश पाधी, अमित रौशन, अमृत लाल साहू, अनंत लालू, अंशुल शर्मा, अनुज कुमार सिंह, भुवनेश कुमार, बिपिन मधु, धीरज कुमार भारती, हर्षित पारीकी, एम.एस. चैतन्य, प्रवीण यादव, प्रियंका मीना, राजू कुमार, राकेश कुमार मीना, संदीप पाटीदार, उमेश कुमार गर्ग, उत्कर्ष शुक्ला, वरुण चरी, विशाल कुमार गोयल, योगेश तिलक, रोहित कुमार शामिल हैं।

इन सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों का वेतन मौजूदा नियमों एवं पे-मैट्रिक्स लेवल 12 के अनुसार एक माह के अन्दर वेतन का निर्धारण किया जायेगा। साथ ही यह भी आदेश निर्गत किया गया है कि वर्तमान पदस्थापना स्थान पर अगले आदेश तक उप महाप्र्रबंधक (तकनीकी) के रुप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored