Header 300×250 Mobile

11 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 18 वर्षों के बाद पुलिस के हाथ लगा

रोहतास थाना क्षेत्र में लैंड माइंस विस्फोट कर नक्सलियों ने उड़ाया था पुलिस वैन

- Sponsored -

969

- sponsored -

- Sponsored -

जिले के सीमावर्ती यदुनाथपुर इलाके में हुई हार्डकोर नक्सली संझावन चेरो की गिरफ्तारी

रोहतास जिले के तीन थानों के अलावा उत्तर प्रदेश के राबर्टसगंज में भी दर्ज है मामला

अभिषेक कुमार के साथ बजरंगी कुमार सुमन की रिपोर्ट

सासाराम (voice4bihar news)। रोहतास में लैंड माइन्स विस्फोट कर 11 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के मामले में हार्डकोर नक्सली को रोहतास पुलिस ने धर दबोचा है। हार्डकोर नक्सली संझावन चेरो पिछले 18 वर्षों से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश रोहतास पुलिस को थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज में भी समझावन के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन

रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने बताया कि रोहतास पुलिस इन दिनों लंबित कांडों एवं हत्याकांड के फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष सर्च अभियान चला रही है। इसी दरम्यान गुप्त सूचना मिली कि 18 वर्षों से फरार चल रहा हार्डकोर नक्सली संझावन चेरो इन दिनों रोहतास जिले के यदुनाथपुर इलाके में छिपा हुआ है।

डेहरी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली कामयाबी

इस सूचना के सत्यापन के लिए डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रावत, डेहरी पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, रघुनाथपुर ओपी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह एवं नौहट्टा थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा की संयुक्त टीम को लगाया गया। इस टीम ने सूचना का सत्यापन कराते हुए छापेमारी की और संझावन चेरो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हालांकि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने कुछ भी बरामद नहीं किया है।

नक्सली को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी व अफसर होंगे सम्मानित

संझावन चेरो के विरुद्ध चुटिया थाने में चार, जबकि नौहट्टा में एक, इंद्रपुरी में एक मामला दर्ज है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राबर्टसगंज में भी संझावन के खिलाफ एक मामला दर्ज है। 18 वर्षों से फरार नक्सली की गिरफ्तारी को रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती ने की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT