Header 300×250 Mobile

तिलकोत्सव में रोहतास जा रहे भोजपुर के चार लोगों की मौत

नोखा के पास कदवां गांव में था तिलक समारोह, एक ही बाइक पर सवार थे सभी

- Sponsored -

736

- Sponsored -

- sponsored -

संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर

मृतकों में तीन वयस्क व एक बालक शामिल

सासाराम (voice4bihar news)। तिलकोत्सव में भाग लेने के लिए बाइक पर सवार होकर रोहतास जिले के नोखा जा रहे भोजपुर के चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना मंगलवार की देर शाम को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के पास घटी है। मृतकों में एक बालक व तीन वयस्क शामिल हैं। बाइक सवारों को किस वाहन ने रौंदा है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल अंतर्गत आयर थाना क्षेत्र के लालगंज खयाली चौधरी के टोला से रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के कदवां गांव में तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सभी एक ही बाइक पर सवार थे और उन्हें नोखा थाना क्षेत्र के कदवा गांव में तिलकोत्सव समारोह में भाग लेना था। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन भागने में कामयाब रहा। संझौली थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को स्थानीय पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन

चार लोगों की मौत की सूचना परिवार को फोन पर दी पुलिस ने 

चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी शवों को कब्जे में ले लिया। मोबाइल से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मृतकों में भोजपुर जिले के आयर थाना के बलिगांव के खयाली चौधरी के टोला के मूल निवासी 35 वर्षीय बुटन चौधरी, 40 वर्षीय वकील चौधरी, 8 वर्षीय अमित कुमार एवं भोजपुर के ब्रम्हपुर निवासी 35 वर्षीय यमुना चौधरी के शव का कागजी प्रक्रिया पूरी कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।

दो भाइयों व बहनोई के साथ एक बालक की भी मौत

मृत युवक के पिता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनके भाई वीर बहादुर चौधरी के पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सभी जा रहे थे। अपनी चचेरी बहन के तिलक में एक बाइक से कदवा (नोखा) जा रहे थे। राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि दो लड़के एवं एक दामाद तिलक में कदवा जा रहे थे। सिकठी गांव के पास अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से दुर्घटना में मौत हो गई। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 4 ब्यक्तियों की मौत हुई है। बुटन चौधरी व वकील चौधरी दोनों भाई थे, जबकि यमुना चौधरी उनके बहनोई थे। मृत बालक अमित कुमार की पहचान बुटन चौधरी के पुत्र के रूप में हुई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT