Header 300×250 Mobile

22 वर्षीया महिला सिपाही फंदे से लटकी, मई में होने वाली थी शादी

पश्चिमी चंपारण जिले के बलथर थाना में कार्यरत महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

- Sponsored -

366

- Sponsored -

- sponsored -

बंद कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटे एसपी

बेतिया/नरकटियागंज (voice4bihar news)। बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में बंद कमरे के भीतर फंदे से लटकी एक महिला सिपाही की लाश मिलने से पुलिस महकमा सकते में आ गया। महिला सिपाही जिले के सिकटा प्रखण्ड अंतर्गत बलथर थाना में कार्यरत थी। जिस हालात में उसकी लाश मिली है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। इस संबंध में बलथर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा बताया कि महिला सिपाही का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बेतिया एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा मौके पर पहुंचकर स्वयं मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन

गया जिले की रहने वाली थी मधु कुमारी, चार दिन पहले ही हुआ था तबादला

मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही गया की रहने वाली 22 वर्षीया मधु कुमारी बताई गयी है, जिसने 4 दिन पहले ही लौरिया थाना से तबादले के बाद बलथर थाना में योगदान किया था। शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को सूचना मिली कि महिला सिपाही का रूम अंदर से बंद है। काफी आवाज देने पर भी कुछ जवाब नहीं मिला तो किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ा गया। वहां कमरे में महिला सिपाही पंखे के सहारे दुपट्टा के फंदे से लटकती पायी गयी।

हालात देखकर बलथर थाना परिसर में गहमा-गहमी का माहौल कायम हो गया। मृतक महिला सिपाही की सहकर्मी सिपाहियों ने बताया कि इसी वर्ष मई महीने में मधु की शादी होने वाली थी। इस बाबत एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है तथा घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT