हत्या के मामले में बीती रात को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अररिया (voice4bihar desk)| जिले के बौसीं थाना के हाजत में रविवार की अहले सुबह फंदे से लटकते एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उस युवक को बीती देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस घटना से उग्र लोगों ने भारी बवाल काटा।
बौसीं थानाध्यक्ष परितोष दास से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को एक हत्या के मामले में देर रात गिरफ्तार कर बौसीं थाना लाया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार ब्यक्ति से हत्या के मामले में पूछताछ की थी। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में मृतक ने हत्या करने की बात को स्वीकार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने थाने के हाजत में गिरफ्तार युवक को बंद कर दिया था, जिसके बाद सुबह गिरफ्तार ब्यक्ति थाने के हाजत में फंदे से झूलता मिला है।
विज्ञापन
वही फंदे से झूलने की सूचना पर शव को रविवार के अहले सुबह पोस्टमार्टम के लिये अररिया सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ खबर लिखे जाने तक अररिया सदर अस्पताल में अररिया एसडीएम शैलेश चन्द्र दिवाकर, अररिया मुख्यालय डीएसपी श्रीकांत सिंह, बौसीं थानाध्यक्ष परितोष दास, अररिया नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश भारती व अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल में उपस्थित हैं।
अस्पताल पहुंचे अररिया पुलिस कप्तान हृदयकान्त ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगी। उसके बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा। एसपी ने कहा कि थाने के हाजत के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जाएगी। लेकिन मामला जो भी हो थाने के हाजत में बंद युवक के द्वारा फंदे से लटकना एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है।
वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मो इमरान, पिता लईक, पता बौसीं थानाक्षेत्र के मसैली का निवासी बताया गया है। रविवार सुबह शव को अररिया सदर अस्पताल लाये जाने के बाद भी मृतक का कोई परिजन अस्पताल में खबर लिखे जाने तक नहीं पहुचे थे। हालांकि मृतक के आत्महत्या का कोई कारण अभी सामने नहीं आ सका है। जबकि हाजत में किसी का फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास या आत्महत्या पुलिस विभाग के लिये एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
इस घटना के विरोध में थाने में परिजन के द्वारा बवाल किया गया। तोड़फोड़ व आगजनी पर उतारू लोगों को संभालने के लिए डीएम व एसपी ने कमान संभाल ली थी।
Comments are closed.