Header 300×250 Mobile

मदद मांगते-मांगते फफक पड़ी नेहा सिंह राठौर

मां चंपा देवी को हुआ कोरोना, प्रशासन से नेहा मांग रही मदद

नेहा सिंह राठौर।
1,445

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। बिहार में का बा… गाकर अपनी लोक गायिकी की और लोगों का ध्यान आकर्षित करने और सरकार की खिंचाई करने वाली नेहा सिंह राठौर आज रो रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपना एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें प्रशासन से मदद मांगते-मांगते वह फफक पड़तीं हैं।

नेहा बतातीं हैं कि उनकी माता 48 वर्षीया चंपा सिंह कोरोना पॉजिटिव हैं। वह कैमूर के सदर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें उनकी माता को सासाराम के जमुहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की सलाह दी है। क्योंकि वहां स्पेशिलस्ट डॉक्टर हैं। नेहा कहतीं हैं कि उनके पास बहुत सारी व्यवस्थायें नहीं हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि प्लीज हेल्प करिए। इतना कहते ही नेहा फफक पड़तीं हैं। इसके बाद खुद को संभालते हुए नेहा कहतीं है कि ज्यादा कुछ नहीं कहना है, हेल्प करिए हमारी।

नारायण मेडिकल कॉलेज ने कहा, आप माताजी को भेजिए हम यथासंभव कोशिश करेंगे

विज्ञापन

हालांकि नेहा की इस अपील पर जमुहार में स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल ने प्रतिक्रिया दी है। कॉलेज की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है कि आप अपनी माताजी को नारायण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज सकतीं हैं। हम यथासंभव कोशिश जरूर करेंगे। ईश्वर माताजी को ल्रबी उम्र दे। कई सोशल मीडिया यूजर ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की है। उम्मीद है कि शनिवार की सुबह तक नेहा की माता चंपा सिंह को नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जाये।

कुमार विश्वास हुए एक्टिव, नीतीश और तेजस्वी से बाेले, मदद करिए

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने साशल मीडिया पर चल रही इस खबर का संज्ञान लिया और बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को टैग करते हुए लिखा आदरणीय नीतीश कुमार जी, एक प्रतिभाशाली बेटी आपकी ओर देख रही है। मदद करिए। साथ ही लिखा प्रिय तेजस्वी जी आप सत्ता में नहीं हैं किंतु प्रभावी तो हैं, आपका हाथ बढ़े। नेहा की आंखों में आंसू उसकी जिजिविषा की हार है। आगे लिखा, आप दोनों से न हो तो बता दीजिए, बिहार बेटियों का दुख हरना जानता है।

तेजस्वी बोले, हमारी टीम लगातार नेहा बहन के संपर्क में

इस पर तुरंत तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आ गयी। तेजस्वी ने ट्वीट किया, कुमार भाई नेहा बहन की माता जी को सदर अस्पताल में हमारे विधायक सुधाकर सिंह जी ने ही भर्ती कराया था। अब उनकी इच्छानुसार उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में शिफ्ट करा रहे हैं। जरूरी दवा के लिए विधायक जी अपनी गाड़ी वाराणसी भेज चुके हैं। हमारी टीम लगातार नेहा बहन के संपर्क में है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Comments are closed.