Header 300×250 Mobile

बेगूसराय का 23 साल का लाल जम्मू के नौशेरा में शहीद

छह माह पहले बतौर लेफ्टिनेंट सेना में मिली थी नौकरी

- Sponsored -

1,378

- Sponsored -

- sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में हुए भीषण विस्फोट की चपेट में आकर सेना के लेफ्टिनेंट और एक जवान की मौत हो गयी। घटना 30 अक्टूबर की शाम की बतायी जाती है। मृतकों में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और जवान मंजीत सिंह हैं। मंजीत पंजाब के भटिंडा के रहने वाले थे जबकि ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के थे।

सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुआ है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने आईईडी बिछा रखा है। अभी यह नहीं पता चल सका है कि विस्फोट इसी आईईडी से हुआ अथवा यह दुश्मनों की चाल थी। सेना की ओर से जारी संक्षिप्त बुलेटिन में कहा गया है कि घटना की जांच की जा रही है। इसमें कहा गया है कि पेट्रोलिंग पार्टी नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान यह घटना हुई। यह इलाका पाकिस्तानी सीमा एलओसी से बिल्कुल सटा हुआ है।

इधर जम्मू कश्मीर में लेफ्टिनेंट ऋषि के शहीद होने की सूचना मिलते ही बेगूसराय और लखीसराय में मातम छा गया। 23 वर्षीय ऋषि करीब छह माह पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। ऋषि कुमार बेगूसराय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। बताया जाता है कि उनके दादा बरौनी रिफाइनरी में कार्य करते थे। वे मूलरूप से लखीसराय के पिपरिया के रहने वाले थे। बरौनी रिफाइनरी में काम करने के दौरान वे पिपरिया से आकर बेगूसराय के पिपरा रोड इलाके में बस गये थे।

विज्ञापन

शहीद ऋषि के पिता राजीव रंजन ने बताया कि सेना की ओर से उन्हें शाम करीब साढ़े सात बजे घटना की सूचना दी गयी। इसके बाद से पूरे परिवार और शुभचिंतकों में मातम पसरा हुआ है। ऋषि के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि करीब एक माह पहले ही उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में हुई थी। ऋषि अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके शहीद होने की खबर से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

29 नवंबर को होने वाली थी बहन की शादी

परिजनों ने बताया कि ऋषि की छोटी बहन की शादी 29 नवंबर को होने वाली थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए ऋषि 22 नवंबर को आने वाले थे। अब 31 अक्टूबर तक उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored