Header 300×250 Mobile

फौजी के घर सिलिंडर बम का धमाका, हत्या की धमकी

भटिंडा में तैनात फौजी के मुजफ्फरपुर स्थित घर पर हुआ हमला

- Sponsored -

804

- sponsored -

- Sponsored -

मुजफ्फरपुर (voice4bihar Desk) । भगवानपुर के सर गणेशदत्त नगर स्थित फौजी सुशील कुमार के घर के बाहर मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने सिलेंडर बम का धमाका कर दहशत फैला दी। अपराधियों ने मौके पर लाल रंग की स्याही से लिखा धमकी भरा पत्र भी छोड़ा है। पत्र में फौजी के भतीजे कन्हैया कुमार सिंह की हत्या करने की धमकी दी गयी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे फौजी सुशील कुमार के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतने जोर का था कि घर की दीवारों में दरारें आ गईं। फौजी के सामने वाले घर को भी काफी क्षति पहुंची। देर रात हुए इस जोरदार धमाके से अपने-अपने घरों में सोए लोगों की नींद खुल गयी और वे दहशत में आ गये। हिम्मत कर लोग घर से बाहर निकले तो पता चला कि किसी ने सिलिंडर बम का धमाका किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट वाली जगह पर लाल रंग की स्याही से लिखा धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें फौजी सुशील कुमार सिंह के भतीजे कन्हैया सिंह को बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतने बड़े धमाके की सूचना सदर थाने की पुलिस सुबह करीब आठ बजे तब मिली जब लोग इसकी सूचना देने थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से घरेलू गैस के पांच किलो के सिलेंडर के बिखरे टुकड़े बरामद किये गये हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भटिंडा में तैनात फौजी सुशील कुमार के मकान में दो किराएदार भी रहते हैं। फौजी के बड़े भाई परिवार के साथ गोपालगंज में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल एफएसएल टीम की मदद से विस्फोट की जांच कराई जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों को जानकारी मकान मालिक के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद ही हो सकेगी।

फौजी सुशील कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनके पिता तपेश्वर सिंह एसकेएमसीएच में नौकरी करते थे। उनका निधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनका या उनके परिवार का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सुशील कुमार के भतीजे का किसी से काफी समय पहले विवाद हुआ था।

सदर थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सिलेंडर के टुकड़े को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा जाएगा। पुलिस मामले को जमीन विवाद से जोड़ कर भी देख रही है। पुलिस ने फौजी सुशील कुमार से फोन पर घटना की जानकारी ली है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT