माध्यमिक उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगाए गए पौधों को देख खुशी जताई
बजरंगी कुमार सुमन की रिपोर्ट
सासाराम (voice4bihar news). रोहतास वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सासाराम प्रखंड के धौडांड़ गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। इसके पूर्व में माध्यमिक उच्च विद्यालय घौडांड़ के प्रांगण में लगाए गए पौधों को देखकर डीएफओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इन पौधों का रोपण करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जगहों पर छायादार व फलदार पौधों को रोपण डीएफओ की मौजूदगी में किया गया। डीएफओ श्री वर्मा ने अपने हाथों से पौधा रोपकर आम जन को पौधरोपण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को बताया के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिये। यह मानव जगत के अस्तित्व के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर धौडांड़ पंचायत के मुखिया जयशंकर शर्मा, उप प्रमुख प्रतिनिधि राधे प्रसाद सिन्हा, माध्यमिक उच्च विद्यालय घौडांड़ के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सुमन, शिक्षक अमरेश कुमार, विनय कुमार, चंदन कुमार के साथ ही ग्रामीण सच्चिदानंद सिंह, मनोज सिंह, गौतम कुशवाहा, संजीव कुमार, उमा सिंह एवं विद्यालय के छात्र-छात्र उपस्थित थे।
Comments are closed.