Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

आरा शहर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़

गन फैक्ट्री के सरगना समेत दो गिरफ्तार, कट्टा और हथियार बनाने के औजार बरामद

438

- Sponsored -

- sponsored -

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर में चल रहा था हथियार बनाने का धंधा

एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, राइफल की चैम्बर सहित अन्य औजार बरामद

आरा (voice4bihar news)। राज्य में अवैध हथियार बनाने के लिए मशहूर मुंगेर की तरह ही आरा शहर के बीचोंबीच मिली गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने पर लोगों के होश उड़ गए। शहर की नवादा थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान एक देसी कट्टा सहित हथियार बनाने के कई औजार भी बरामद किये गये हैं। मिनी गन फैक्ट्री के मुख्य सरगना और उसके भाई को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन

अवैध हथियार बनाने का खेल शहर के पॉश इलाके विष्णु नगर में चल रहा था। गिरफ्तार मुख्य सरगना संतोष शर्मा है जबकि उसके भाई जनार्दन शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जनार्दन शर्मा की शहर के जीरो माइल के पास अल्यूमीनिम की दुकान है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को विष्णु नगर में हथियार बनाने और बेचने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने विष्णु नगर में रहने वाले संतोष शर्मा के घर छापेमारी की। इस दौरान एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, राइफल की एक मैगजीन और चैंबर सहित अन्य औजार बरामद किये गये। उसके बाद संतोष शर्मा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि संतोष शर्मा पहले वेल्डिंग का काम करता था। उसके बाद हथियार बनाने लगा।

पुलिस उससे अब तक बनाये गये हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगा रही है कि हथियार की बिक्री किसे और कहां की जाती है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि अभी इस मामले में छापेमारी की जा रही है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है। पुलिस का मानना है कि संतोष शर्मा से पूछताछ और छापेमारी के बाद हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Comments are closed.