Header 300×250 Mobile

सासाराम में अपराधियों ने किशोर को मारी गोली, शहर में दहशत

शोभागंज मुहल्ले की घटना, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती किशोर का बयान दर्ज करती पुलिस।
901

- sponsored -

- Sponsored -

वारदात की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस ने दर्ज किया घायल किशोर का बयान

बजरंगी कुमार के साथ अभिषेक कुमार सुमन की रिपोर्ट

विज्ञापन

सासाराम (voice4bihar news)। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के शोभागंज मोहल्ले में अपराधियों ने एक 15 वर्षीय किशोर को गोली मार दी है। जख्मी किशोर की पहचान सरोज सिंह के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। सन्नी को जख्मी हालत में सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जा चुका है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही कई एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम है। दशहरा पर्व के बीच पुलिस मुस्तैदी के बीच युवक को गोली लगने की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। हाल के कुछ महीनों में जिला मुख्यालय सासाराम का आपराधिक ग्राफ बढ़ चुका है। रोजा रोड में पिछले 1 माह के भीतर दो लोगों पर गोली चलाने की अलग-अलग घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी देखें : गैस एजेंसी कैश लूटकांड में 4 कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, गोली मारकर लूटी थी रकम

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Comments are closed.