Header 300×250 Mobile

अररिया के युवक ने नेपाल में मासूम से किया दुष्कर्म

चार वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद पत्थर से मारकर किया अचेत

- Sponsored -

615

- Sponsored -

- sponsored -

घर के पास ही नदी में मरने के लिए छोड़ा, गंभीर स्थित में चल रहा इलाज

नेपाल की मोरंग जिला पुलिस ने दुष्कर्मी को पांच दिनों की रिमांड पर लिया

जोगबनी (voice4bihar news)। भारत-नेपाल की जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर के कटहरी में एक चार वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। दुष्कर्म के बाद मासूम को नदी किनारे फेंक कर भागने के आरोप में दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के अररिया जिला निवासी 24 वर्षीय मुकेश सरकार को नेपाल के मोरंग जिले की पुलिस ने शनिवार की रात्रि गिरफ्तार किया है। बाद में अदालत में पेशी के बाद उसे पांच दिन के लिए रिमांड लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी मुकेश सरकार ने घर में खेल रही बालिका को किसी बहाने उठा ले गया और कटहरी के लोहन्द्रा नदी में शनिवार की रात्रि आठ बजे दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद नदी किनारे में ही पत्थर से मार कर अचेत कर दिया और बेहोशी की अवस्था में वहीं छोड़ कर फरार हो गया था। आशंका है कि दुष्कर्मी ने बच्ची की हत्या का पूरा प्रयास किया होगा।

विज्ञापन

मजदूरी करने के लिए साइकिल से विराटनगर गया था दरिंदा

बताया जाता है कि दैनिक श्रमिक में काम करने वाला मुकेश सरकार बीते शनिवार को साइकिल में घूमते हुए बालिका के घर की तरफ आया था। बच्ची की मां व उसके पिता खेती का समय होने के कारण धान का बोझा ढोने के लिए खेत की तरफ गए थे। घर में बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने निर्बोध बालिका के साथ इस घृणित काम को अंजाम दिया।

खेत से लौटे मां-बाप तो घर में नहीं मिली मासूम

बच्ची के मां-बाप जब काम खत्म होने के बाद घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। अपनी बच्ची को घर में नहीं देखा तो खोजबीन के क्रम में बाहर निकले। काफी देर बाद उनके घर के नजदीक बहने वाली नदी में अचेत अवस्था में बच्ची मिली। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थी। गंभीर अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले गए। उसका इलाज कोसी अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर रेप के आरोपी को शनिवार की रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored