Header 300×250 Mobile

सासाराम में प्रशासन से पंगा लेना पड़ा महंगा, दर्जन भर कोचिंग सेंटर हुए सील

उग्र भीड़ ने सोमवार को सासाराम में किया था भारी बवाल

- Sponsored -

554

- Sponsored -

- sponsored -

कोचिंग सेंटर समेत तोड़फोड़ में शामिल छात्रों पर भी एफआईआर दर्ज

सासाराम (voice4bihar desk)। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में बीते सोमवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ कोचिंग सेंटर संचालकों व छात्रों के उपद्रव के मामले में गाज गिरनी शुरू हो गयी है। तोड़फोड़ व बवाल के दौरान पकड़े गए करीब दो दर्जन छात्रों सहित गौरक्षिणी मुहल्ले के दर्जन भर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के बाद मंगलवार को कई कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। साथ ही कोचिंग संचालकों, शिक्षकों व अज्ञात उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोरोना गाइडलाइंस का पालने कराने गई टीम पर छात्रों व कोचिंग सेंटर संचालकों ने किया था हमला

सासाराम नगर थाने में दर्ज कांड संख्या 255/21 में कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों को निर्देशित करने गयी टीम पर हमला करने के साथ ही उग्र भीड़ ने कई जगह आगजनी की। उग्र भीड़ में शामिल लोगों ने शहर में आ – जा रहे लोगों के साथ भी मारपीट की एवं आम राहगीरों के वाहनों को भी इंट-पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के कारण पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन की तरफ से भीड़ को काफी समझाने – बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।

एसडीओ के आदेश पर छोड़े गए थे आंसू गैस के सात गोले

वहां घटनास्थल पर मौजूद अपर अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम के आदेश पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अश्रु गैस के सात गोले छोडे़ गये। तब जाकर भीड़ कुछ शांत हुई। भीड़ में शामिल अधिकाश लोग कोविड -10 के नियमों की अनदेखी करते हुए बिना मास्क लगाये हुये थे। छात्रों के समूह को पुलिस अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, किन्तु छात्रों के समूह ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थर एवं लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसी क्रम में पुलिस ने उपद्रवी भीड़ में से कुछ लोगों को पकड़ा गया।

एफआईआर में दो दर्जन छात्रों को किया गया नामजद

पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में रंजित कुमार (21) पिता भगवान सिंह, निवासी महदीगंज, सिदार्थ कुमार (18) पिता लक्ष्मण सिंह, सोनहर थाना शिवसागर, आलोक पटेल (17) पिता कामेश्वर पटेल, चेरही, थाना चेनारी, रंजन कुमार (19) पिता अरूण चौधरी, परसिया, थाना कुढ़नी जिला कैमूर, अंकित कुमार (19) पिता भीम सिंह, परवा, थाना नटवार जिला रोहतास, संजीव कुमार (22) पिता रमेश चौधरी, लोधी बरांव, सासाराम, मुकेश कुमार झा (20) पिता विजय कुमार, जयनगरा लौक, थाना नोखा, अभिषेक कुमार (20) पिता जयराम राम, भैसही, थाना सासाराम शामिल हैं।

कोंचिंग सेंटर व छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी।

विज्ञापन

इसके अलावा धनजी कुमार (20) पिता स्व. महेन्द्र यादव, बेदा नहर, थाना सासाराम मुफसिल, प्रिन्स कुमार (20), पिता स्व. सत्यानन्द चौधरी, बाली सोनवर्षा, थाना नावानगर, जिला बक्सर, कमलेश कुमार चौरसिया (25) पिता सुभाष प्रसाद चौरसिया, जानी बाजार, थाना सासाराम नगर, मन्नु कुमार (22) पिता राजाराम राम, करमडिहरी, थाना सासाराम, अफरोज आलम (19) पिता शमीम हजाम, मुरादाबाद, थाना सासाराम, संदीप कुमार (19) सुशील साह, सिढ़ी, थाना करगहर, जिला रोहतास, शहबाज (19) पिता मो. जफीर, शेरगंज, थाना सासाराम नगर, रोशन कुमार (19) पिता विजय सिंह, धर्मशाला रोड, नयकागांव, थाना सासाराम नगर को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इसे भी देखें : कोचिंग संस्थानों ने कर दिया खेल, छात्रों को किया आगे

कोविड नियमों के उल्लंघन समेत शहर में बलवा करने का आरोप

इन सभी को सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने एवं पूरे शहर में अराजकता का माहौल बनाने के आरोप में नगर थाना सासाराम ने गिरफ्तार किया है। इस भीड़ में शहर के कुछ असामाजिक तत्व भी छात्रों के बीच शामिल थे। जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। गिरफ्तार लोगों ने इस घटना में शामिल अन्य लोगों के भी नाम बताये हैं, जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

एफआईआर में नामजद कोचिंग संस्थान।

इनमें अभय कुमार उम्र -19 वर्ष एवं अक्षय कुमार उम्र -16 वर्ष दोनों पिता धन्नजय कुमार, उचितपुर थाना सासाराम, रितेश राउत (20) पिता विनोद चौधरी, पुरहरा थाना बढहरी जिला रोहतास, बिटु कुमार (17) पिता देवेन्द्र सिंह, बिलारी, थाना करगहर जिला रोहतास, शवराज यादव (30), भैशवअवला थाना कुदरा, जिला कैमूर, उतम कुमार (22) पिता सुरेन्द्र कुमार, उचिपुर थाना सासाराम, गोविन्द कुमार (22) पिता काशी सिंह, भैशवअवला थाना कुदरा जिला कैमूर भी शामिल थे।

दर्जन भर कोचिंग सेंटर पर भी कार्रवाई, संचालक व शिक्षकों की होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने एफआईआर में जिन कोचिंग संस्थानों को नामजद किया है उनमें रोशन सर मैथ क्लासेज, मौर्या केमिस्ट्री क्लासेज, विकास बायालॉजी क्लासेज, सोनू केमिस्ट्री क्लासेज, मां शारदे मैथेमेटिक्स क्लासेज, ज्योति प्रकाश फिजिक्स क्लासेज, ऑक्सब्रीज इंग्लिश क्लासेज, विद्यासागर फिजिक्स क्लासेज, राजीव इंग्लिश क्लासेज, अनिल माथुर इंग्लिश क्लासेज, गुरू द्रोणा केमिस्ट्री क्लासेज, मेनटर्स क्लासेज, रतनेश फिजिक्स क्लासेज व कुमार देश दीपक कोचिंग सेंटर शामिल हैं। पंजाबी मुहल्ला गौरक्षणी स्थित इन सभी कोचिंग के संचालक व शिक्षकों की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस जुट गयी है।

यह भी पढ़ें : सासाराम में छात्र हुए अराजक, कई घंटे उपद्रवियों की गिरफ्त में रहा शहर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored