Header 300×250 Mobile

मुखिया जी की चुनौतियों को आसान करेगा mukhiya.com

इससे राज्य के सभी मुखिया आपस में और क्षेत्र की जनता से जुडे सकेंगे

810

- sponsored -

- Sponsored -

भभुआ (voice4bihar Desk)  मुखिया जी की चुनौतियों को आसान बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी प्रचारनामा मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बिहार में 72वें गणतंत्र दिवस पर mukhiya.com की शुरुआत की है। यह बिहार के सभी मुखिया की अपनी वेबसाइट होगी और उनका खुद का सोशल मीडिया प्लेटफार्म होगा।

इसमें पता चल सकेगा कि कौन सा मुखिया किस योजना के तहत अपने क्षेत्र में क्या – क्या काम करवा रहा है। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सभी मुखिया तक पहुंचाना व उनके चुनाव में भी तकनीकी सहयोग करना mukhiya.com का प्राथमिक लक्ष्य है।

विज्ञापन

mukhiya.com पर प्रदेश के सभी मुखिया एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे और अपनी बात रख सकेंगे। मुखिया के क्षेत्र की जनता भी मुखिया के कार्यों को देख और सराह सकेगी। मुखिया के कार्यों के आधार पर प्रत्येक वर्ष प्रदेश से 100 ग्राम पंचायतों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा ताकि ईमानदारी, मेहनत और लगन से हर मुखिया अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहें।

mukhiya.com के हेड मुस्तफा जमाल राजा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट इंडिया और भारत के बीच बनी खाई को पाटने का प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रो को मुख्य धारा से जोड़ना है। राज्य व केंद्र द्वारा चलाई जा रहीं तमाम योजनाएं चाहे वह सोलर एनर्जी या कृषि या ग्रामीण विकास से हो, जिसका सरोकार सीधे ग्रामीण जनता से है वह किसी भी दशा में मुखिया के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसी दिशा में मुखिया को अधिक से अधिक जानकारी देना, उनकी मदद करना कि अपने ग्राम सभा में कैसे वह बड़े से बड़े प्रोजेक्ट ला सकते हैं जिससे ग्राम सभा का समग्र विकास हो सके।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Comments are closed.