Header 300×250 Mobile

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने अमेरिका को भी पछाड़ा, बना नंबर वन

देशभर में कोविड-19 की अब तक कुल 32.36 करोड़ खुराकें लगाई गईं

- Sponsored -

944

- Sponsored -

- sponsored -

नयी दिल्ली (voice4bihar)। भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और मील का पत्थ्रर हासिल किया है। कोविड वैक्सीन लगाने की कुल तादात में अमेरिका को पीछे छोड़ कर नंबर वन बन गया है। भारत का कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था, जबकि अमेरिका ने अपने यहां यह अभियान 14 दिसंबर, 2020 को ही शुरू कर दिया था। यानी एक माह देर से टीकाकरण शुरू करने के बाद भी भारत ने अमेरिका को कुल टीकाकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

भारत में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 32.36 करोड़ के पार हो गया। सोमवार की सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 43,21,898 सत्रों के जरिये टीके की कुल 32,36,63,297 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,21,268 खुराकें दी गईं। इनमें 1,01,98,257 स्वास्थ्य कर्मियों को एक और 72,07,617 को दो खुराकें दी गयीं हैं। अग्रिम पंक्ति के 1,74,42,767 कर्मियों को पहली और 93,99,319 कर्मियों को दो खुराकें दी गयीं हैं।

18-44 वर्ष आयु वर्ग के 8,46,51,696 लोगों को एक और 19,01,190 को दो खुराकें दी गयीं हैं। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 8,71,11,445 लोगों को एक और 1,48,12,349 लोगों को दो खुराकें दी गयीं हैं। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6,75,29,713 बुजुर्गों को एक और 2,34,08,944 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। इन सब को मिलाकर कुल वैक्सीन के 32,36,63,297 डोज लोगों को लगाये जा चुके हैं।

इसके साथ ही 32,33,27,328 डोज के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड दोनों देशों से काफी पीछे 7,67,74,990 डोज के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत में कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-सुलभता का नया अध्याय 21 जून को शुरू हुआ है।

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 46,148 नये मामले आये

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोना संक्रमण के 46,148 नये मामले दर्ज किये गये। यह 21वां दिन है जब लगातार रोजाना के हिसाब से एक लाख से कम मामले आये हैं। भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

सोमवार को देश में सक्रिय मामलों की तादाद 5,72,994 रही। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,409 सक्रिय मामलों में कमी आयी। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामले केवल 1.89 प्रतिशत रह गये हैं। भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से उबर रहे हैं। 46वें दिन लगातार नये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। रोजाना आने वाले नये मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,430 लोग स्वस्थ हुये हैं।

देश में कुल 15,70,515 लोगों की हुई कोराना जांच

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,94,09,607 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 58,578 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हिसाब से रिकवरी दर 96.80 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है। देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 15,70,515 जांच की गईं। भारत में अब तक 40,63,71,279 लोगों की कोराना जांच की गई है। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.94 प्रतिशत रही। यह पिछले 21 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT