Header 300×250 Mobile

दिल्ली में लालू प्रसाद ने राबड़ी और मीसा संग मनाया 74वां जन्म दिन

मीसा भारती के आवास पर रात में केक काटते दिखे लालू प्रसाद

- Sponsored -

938

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपना 74वां जन्म दिन गुरुवार की रात दिल्ली में परिवार जनों के साथ मनाया। लालू प्रसाद इन दिनों दिल्ली में अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। सांसद मीसा भारती ने सोशल मीडिया में लालू प्रसाद की जन्म दिन मनाने वाला फोटो शेयर किया है। इसमें लालू प्रसाद और मीसा भारती के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और दो छोटी बच्चियां दिख रहीं हैं। संभवत: दोनों बच्चियां लालू प्रसाद की नतिनी हैं। तस्वीर में लालू प्रसाद केक काटते दिख रहे हैं।

अन्य तस्वीरों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती उन्हें केक खिलाते दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मीसा लिखतीं हैं पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां हैं।

इसके अतिरिक्त लालू प्रसाद की अन्य बेटियों ने भी जन्म दिन पर उन्हें बधाई का संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर अत्यधिक एक्टिव रहने वाली रोहिणी आचार्या ने मीसा भारती के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है ईश्वर का वो रूप है, मां-बाप से बढ़कर जग में ना कोई दूजा पूजनीय है। रोहिणी ने इसके अलावा भी ट्वीट किया है जिसमें खुद के साथ वाली उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। उन्होंने लालू प्रसाद को वंचितों का मसीहा बताया है।

विज्ञापन

एक अन्य बेटी राजलक्ष्मी ने लालू प्रसाद को पा संबोधित करते हुए लिखा है आप उन लाखों लोगों के लिए आशा की किरण रहे हैं जो दशकों से उत्पीड़ित थे। आप उनकी आवाज रहे हैं, आप सामाजिक न्याय के लिए और अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए सच्चे योद्धा रहे हैं। अपने ट्वीट के साथ राजलक्ष्मी ने अपने पिता लालू प्रसाद के साथ वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

इनके अतिरिक्त कई राजनेताओं ने भी लालू प्रसाद को जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है लालू जी को अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें, ईश्वर से यही कामना है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने भी जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लालू प्रसाद को बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में याद करते हुए उन्हें बधाई दी है।

झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने लालू प्रसाद को गरीबों, शोषितों और वंचितों का मसीहा, सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाज और सर्वश्रेष्ठ रेल मंत्री बताया है। झारखंड के जामा की झामुमो विधायक सीता सोरेन ने समाजवाद के धरोहर और अभिभावक स्वरूप बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। छत्तीसगढ़ की विधायक शकुंतला साहू ने लालू प्रसाद को विषम परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर कायम रहने वाले सामाजिक न्याय का निडर योद्धा बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

विधान पार्षद रीतलाल यादव ने लिखा है जन्म दिन के विशेष अवसर पर हृदय की अठल गहराइयों से बहुत शुभकामना और बधाई। मैं ईश्वर से अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगता हूं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि लालू प्रसाद का जन्म दिन सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर गरीबों को खाना खिलाया जायेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored