Header 300×250 Mobile

झारखंड भाजपा के दिग्गज नेता लक्ष्मण गिलुआ का कोरोना से निधन

कोरोना संक्रमित होने के बाद 21 अप्रैल को अस्पताल में कराये गये थे भर्ती

- Sponsored -

865

- sponsored -

- Sponsored -

रांची (voice4bihar desk)। झारखंड भाजपा के दिग्गज नेता लक्ष्मण गिलुआ का बीती रात जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में कोराना से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद 21 अप्रैल को उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि गिलुआ के संपर्क में रहे छह और लोग कोरोना संक्रमित हैं। इनमें उनके परिवार के सदस्य भी हैं।

गिलुआ पश्चिम सिंहभूम के जिलाध्यक्ष, चक्रधरपुर प्रखंड के अध्यक्ष से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। संयुक्त बिहार में पहली बार 1990 में वे चक्रधरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गये। हालांकि 1995 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर उन्हें यहां से जीत मिली। 1999 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की।

लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निधन की सूचना से अत्यंत मर्माहत हूं। वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। झारखण्ड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

विज्ञापन

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनका पूरा जीवन पार्टी संगठन के साथ समाज सेवा में बीता उनकी मौत के बाद पार्टी के साथसाथ समाज को भी बड़ी क्षति हुई है उनकी आत्मा को भगवान शांति दे उनके पूरे परिवार के साथ पार्टी के साथ पूरा समाज खड़ा है

विधायक सरयू राय ने कहा कि पूर्व सांसद व विधायक लक्ष्मण गिलुआ का निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है। इस घटना के बाद 1995 में चक्रधरपुर से उन्हें भाजपा टिकट मिलने की जद्दोजहद याद आ गईविनोद श्रीवास्तव का इसमें बड़ा हाथ था, वे रो पड़े थेतब मैं झारखंड भाजपा का प्रभारी था। विनोद जी का मान रहा, गिलुआ जीते। गिलुआ की सरलता याद आयेगी

भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि लक्षमण गिलुवा के निधन से स्तब्ध हूं। गिलुवा जी का  जीवन प्रदेश संगठन की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।

यहां बता दें कि भाजपा के राज्यसभा सांसद और भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक सरयू राय समेत झारखंड के कई नेता कोरोना संक्रमित हैं। voice4bihar.com सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored