Header 300×250 Mobile

बिहार में सशक्त पार्टी के रूप में उभरेगी एनसीपी : कमलेश

आने वाले वर्ष में बिहार की राजनीतिक दिशा व दशा तय करेगी एनसीपी

- Sponsored -

1,031

- Sponsored -

- sponsored -

पटना (voice4bihar desk) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार व राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष, विधायक व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह को बिहार का पार्टी प्रभारी बनाया है। प्रभारी बनाए जाने के बाद रविवार को उन्होंने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में विचार विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश व जिला के नेताओं को कई दिशा़ निर्देश दिए।

विज्ञापन

कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के एक-एक प्रखंड व पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सभी के लगने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वह पार्टी द्वारा आयोजित बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह संगठन को लेकर प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं के साथ समीझा की जायेगी। श्री सिंह ने कहा कि बिहार की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। विकल्प की तलाश कर रही है। आने वाले समय में एनसीपी बिहार में विकल्प के रुप में उभरेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार का सर्वांगिण विकास एनसीपी के नेतृत्व में ही होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अब तकं बिहार की जनता को छला है। एनसीपी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने दूर्गा पूजा तक पंचायत से प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही। मौके पर प्रदेश व विभिन्न जिलों के पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पहले पटना पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored