Header 300×250 Mobile

नेपाल पुलिस की गोली से एक भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल पुलिस का दावा-गांजा तस्करी में शामिल था शख्स

- Sponsored -

862

- Sponsored -

- sponsored -

पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए 75 किलो गांजा

जोगबनी (Voice4bihar news)। भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल पुलिस की गोली लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी है, जबकि पुलिस की गोली से दूसरे शख्स के घायल होने की बात कही जा रही है। नेपाल पुलिस के अनुसार नेपाल से भारत में गांजा तस्करी की सूचना पर नेपाल पुलिस व तस्करों के बीच हुई दोहरी गोलीबारी में यह घटना हुई है। एक भारतीय नागरिक की मौत नेपाल पुलिस की गोली लगने से हुई है, तो दूसरा जख्मी हालत में पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के मधेश प्रदेश के भारत सीमा से सटे बारा जिले के सिमरौनगढ़ नगरपालिका-2 के महुआही में एक अज्ञात भारतीय गांजा तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नेपाल पुलिस ने दावा किया है कि गश्ती दल पर तस्कर द्वारा गोलियां चलाए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में गांजा तस्कर की मौत हुई है। घटना बुधवार रात की है।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, बीती रात 7-8 लोगों का एक समूह पांच पैकेट में 75 किलो गांजा लेकर नेपाल से भारत जा रहा था। बारा जिले के पुलिस प्रवक्ता राजेश थापा ने बताया कि भारतीय नागरिक की कमर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए कलैया अस्पताल लाया गया। वहां बृहस्पितवार को दोपहर 1:30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी जिला के घोड़ासहन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरमिया, पोस्ट- भेल्वा, वार्ड संख्या-10 के रहने वाले लखीन्द्र महतो कहार (30) के रूप में हुई है।

नेपाल पुलिस प्रवक्ता थापा ने बताया कि पुलिस टीम ने एक भारतीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो फायरिंग के बाद भाग रहा था। उनके अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मोतिहारी जिले के पिपरा गांव निवासी 40 वर्षीय हृदयेश गिरी है। जिला पुलिस कार्यालय बारा के अनुसार मृतक के शव को प्रादेशिक अस्पताल में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored