Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

जिसके इशारे पर चलती थी UP पुलिस, उसके मरते ही चोरों का धावा

459

- sponsored -

- Sponsored -

  1. यूपी के पूर्व DGP के घर से लाखों की चोरी, 5 दिन पहले ही हुआ था निधन

शेखपुरा (voice4bihar desk)। DGP के पद पर रहते हुए जिस शख्स के इशारे मात्र से पुलिस वाले रेस हो जाते थे, उसके मरते ही चोरों ने भी दुस्साहस कर दिखाया। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP गिरीश प्रसाद शर्मा की, जिनका पांच दिन पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। स्व. शर्मा के शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान के दरवाजा का ताला आदि गैस कट्टर से काटकर घर अंदर रखे लाखों रुपए की संपत्ति चोरी हो गई।

बताया जाता है कि चोरों ने दिवंगत DGP के दोनों फ्लैट के सभी कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे ट्रांक और अलमीरा को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

मालूम हो कि सेवानिवृत्त दगप की मौत होने के बाद परिवार वाले शहर के मकान में ताला जड़कर इसी जिला के सुदूरवर्ती गांव औरैया चले गए है। जहां कि दिवंगत का श्राद्ध कार्यक्रम हो रहा है। सोमवार को जब मृतक के दामाद और साला यहां उनके मृत्यु प्रमाण पत्र नगर परिषद से बनवाने पहुंचे।

तब घर पर जाने के बाद हतप्रभ हो गए। मकान के दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सभी सामान बिखरे पड़े मिले। सूत्रों ने आशंका जताई है कि चोरों ने सुनसान घर में घुसकर आराम से लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली और चंपत हो गए।

उधर नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मनोज कुमार शर्मा द्वारा एक प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। जिसमे पचास हजार रूपए की नकदी और पांच भर सोने का जेवरात चुरा लिए जाने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Comments are closed.