Header 300×250 Mobile

दस दिनों में वसूले 1.59 करोड़ जुर्माना

अररिया में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी।
797

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (Voice4bihar desk)। लॉकडाउन के दौरान कई व्यावसायिक गतिविधियां ठप होने से राज्य सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इसकी कुछ हद तक भरपायी बिहार पुलिस जुर्माना वसूली के रूप में कर रही है। इन दिनों पूरे बिहार में जगह-जगह बैरिकेडिंग बनाकर बिहार पुलिस के जवान चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इस दौरान बिना अति आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वालों से बिहार पुलिस जुर्माना वसूल रही है। यदि कोई वाहन सवार पुलिस के निशाने पर आ जाये तो उसके कागजातों की जांच भी जवान कर रहे हैं।

विज्ञापन

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार, एक मई से दस मई तक यानी पिछले 10 दिनों लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के आरोप में 192 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं इस दौरान 8217 वाहन जब्त किए गए। जुर्माने के रुप में 1,59,95,250 रुपए वसूले गये हैं। पिछले 10 दिनों में सड़क पर बिना मास्क के पकड़े गए 34052 लोगों से 17,02,600 जुर्माना वसूल किया गया । सड़क पर बिना मास्क चलने वाले लोगों से 50 रुपये जुर्माना वसूली का प्रावधान है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Comments are closed.