Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

रोल गोल्ड के गहने को असली समझ कर ई-रिक्शा चालक ने की वृद्ध महिला की हत्या, गहने लूटकर हुए फरार

बाजार में गहने बेचने पहुंचा तो जौहरी ने बताया नकली, हत्यारे के उड़े होश

0 8

- Sponsored -

- sponsored -

बीते 14 नवंबर को गोपालगंज से सिवान के बड़हरिया आई महिला की हुई थी हत्या

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने किया खुलासा, दो ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

सिवान (Voice4bihar News)। सोने के जेवर के लदी एक वृद्ध महिला को देख ई-रिक्शा चालक के मन में पाप जगा और उसने रास्ते में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। ढेर सारा सोना लूटकर वह प्रफुल्लित हुआ, लेकिन सोने जैसी चमक वाले रोल गोल्ड के गहने की हकीकत पता चलने पर उसके होश फाख्ता हो गए। ऊपर से पुलिस की गिरफ्त में आने पर उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा। यह पूरा वाक्या सिवान जिले के बड़हरिया का है, जहां बीते दिनों एक वृद्ध महिला की हत्या ने पुलिस को बेचैन कर दिया था।

कैसे हुई पूरी वारदात

बीते दिनों गोपालगंज के श्यामपुर से अपने संबंधी नबीहाता गांव आ रही 50-55 वर्षीया राजकुमारी देवी की हत्या सिवान जिले के बड़हरिया में हो गयी थी। इस हत्या में पुलिस को किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ होने का अंदेशा था, लेकिन जांच में पता चला कि हत्या उसी ई-रिक्शा चालक ने की, जिसे उसने रास्ते में किराए पर लिया था। हत्यारा ई-रिक्शा चालक महिला के हाथ में सोने जैसा दिखने वाले कंगन, गले की चेन और चांदी जैसे तीन जोड़ी पायल को असली समझ बैठा और लालच में आकर रास्ते में लूटपाट कर गला रेत डाला।

बुधवार (19.11.2025) दोपहर 1 बजे बड़हरिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, एसआई दुर्गा कुमारी एवं पीटीसी राजीव कुमार ने इस जघन्य कांड का पूरा विवरण साझा करते हुए बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर स्थित रमेश मिश्रा के मुर्गी फार्म के पास पानी में डूबी एक महिला का शव मिला है।

विज्ञापन

शव ने लाल रंग का ब्लाउज और हरलाल मिश्रित रंग की साड़ी पहन रखी थी तथा गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसी से मृतका की पहचान राजकुमारी देवी, पत्नी शिवकुमार सिंह, ग्राम श्यामपुर, थाना उच्चकागांव, जिला गोपालगंज के रूप में हुई। परिजनों के बयान पर बड़हरिया थाना कांड संख्या 5478/25 दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस, घटनास्थल विश्लेषण और वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर त्वरित छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार, पिता विनोद सोनी, ग्राम माधो मटियानी, थाना मीरगंज। शैलेश कुमार, पिता स्व. रामनाथ शाह, ग्राम माधो मटियानी, थाना मीरगंज, गोपालगंज जिले के निवासी है। दोनों ही ई-रिक्शा चालक हैं और हत्या की योजना में शामिल थे।

हाथ में सोने जैसे दिखने वाले रोल गोल्ड के गहने व पैरों में पायल देखकर हुई नीयत खराब

जांच में पता चला कि महिला के हाथ में तीन सोने जैसे दिखने वाले कंगन, एक सोने जैसी चेन और पायल देख दोनों आरोपियों ने उसे असली समझ लिया। रास्ते में सुनसान जगह पहुंचकर उन्होंने लूटपाट की कोशिश की, विरोध करने पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर शव को किनारे पानी में फेंक दिया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयुक्त वस्तुओं और लूटे गए सामान को बरामद किया है।

बरामद चीजों में सफेद रंग का ई-रिक्शा, हत्या में प्रयुक्त चाकू, सोने जैसा दिखने वाला 3 पीस कंगन, सोने जैसा दिखने वाला एक चेन, चांदी जैसा दिखने वाला 3 जोड़ी पायल, मृतका का ट्रॉली बैग, मिर्ची के पैकेट, 15 पीस साड़ी एवं कपड़े जब आरोपी इन गहनों को बेचने सोनार की दुकान पहुंचे तो सभी गहने रोल गोल्ड निकले। इसी बात का खुलासा होने के बाद उनके चेहरे उड़ गए।

थानेदार ने कहा-यह हत्या पूरी तरह लालच की उपज

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि यह हत्या पूरी तरह लालच की उपज है। आरोपियों ने गहनों को असली समझकर महिला की निर्मम हत्या की। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से मामला जल्द सुलझ सका। इस घटना से क्षेत्र में गहरी सनसनी फैल गई थी। कांड का उद्भदन होते ही स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, कांड की आईओ दुर्गा कुमारी व पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply