Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

महागठबंधन की सरकार बनी तो तेजस्वी यादव होंगे बिहार के सीएम, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम

राजस्थान के पूर्व सीएम बोले, सहनी के अलावा समाज के अन्य वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री होंगे

0 32

- Sponsored -

- sponsored -

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दोनों के नाम का किया ऐलान

कहा-इंडिया ने तो सीएम चेहरा घोषित कर दिया, लेकिन राजग में मुख्यमंत्री कौन होगा?

पटना (Voice4bihar News)। बिहार में इंडिया गठबंधन में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की।

श्री गहलोत ने यह भी कहा, राज्य में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सहनी के अलावा समाज के अन्य वर्गों से भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर उसमें कितने उप मुख्यमंत्री होंगे। समर्थकों के बीच ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी निषाद जाति से आते हैं।

तेजस्वी यादव एक नौजवान, उनका लंबा राजनीतिक कॅरियर : अशोक

गहलोत ने राजद नेता तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा, ‘तेजस्वी एक नौजवान हैं, जिनका लंबा भविष्य है। इस घोषणा के समय घटक दलों के प्रमुख नेता भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के ललन चौधरी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी उपस्थित थे। गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए और भी नाम सामने आ सकता है।

विज्ञापन

राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को बताया बड़ा फैक्टर

गहलोत ने कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे के साथ अन्य घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था और महज कुछ हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाने का मौका गंवा दिया था। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल ही में हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान, बिहार में महागठबंधन के सभी घटक दलों ने जबरदस्त एकता का परिचय दिया था।

बिहार में भी वही खेल हो रहा, जो महाराष्ट्र में खेला गया था

उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसका कोई अता-पता नहीं है। राजग ने कहा है कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनको मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में परहेज है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी वही खेल हो रहा है, जो महाराष्ट्र में खेला गया था। महाराष्ट्र में भी चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया, लेकिन बाद में उनको किनारे करते हुए देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

इस समय देश में हालात चिंताजनक, प्रजातंत्र खतरे में है

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय देश में हालात चिंतित करने वाले हैं। प्रजातंत्र खतरे में है। असहिष्णुता बढ़ गयी है और सत्ता के विरोध में बोलने पर नेताओं और पत्रकारों को जेल भेज दिया जाता है। कहा कि समूचे देश की नजर इस समय बिहार चुनाव पर है और वर्तमान सरकार प्रजाती का मुखौटा ओढ़ कर उसे खत्म करने का षड्या रचा रही है। गहलोत ने कहा कि महागठबंधन एकजुट हैं और शीघ ही बिहार के चुनाव प्रचार अभियान में राहुल और प्रियंका गांध की भागीदारी तेजस्वी यादव के साथ दिखेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply