Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

पटना से राजगीर की घटेगी दूरी, बिहटा-सरमेरा पथ से सीधे जुड़ जाएगा राजगीर

सीएम नीतीश ने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे के निर्माण की रखी आधारशिला

0 70

- Sponsored -

- sponsored -

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आरओबी का भी किया उद्घाटन

बिहारशरीफ (Voice4bihar News)। पर्यटन स्थल राजगीर को स्टेट हाईवे-78 से सीधे जोड़ने के लिए सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर अनुमंडल अंतर्गत सिलाव के बेलौआ में आयोजित शिलान्यास स्थल से मुख्यमंत्री ने 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजना की आधारशिला रखी। इसका निर्माण होने से राजधानी पटना से राजगीर की दूरी 20 किलोमीटर कम हो जाएगी।

बिहटा-सरमेरा पथ से सीधे जुड़ जाएगा राजगीर

बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाले राजगीर के पर्यटन मार्ग का विस्तार नालंदा जिला अंतर्गत सालेपुर (SH-78) से नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए NH-120 के बेलौआ (राजगीर) तक होगा। ज्ञातव्य है कि इस परियोजना के माध्यम से बिहटा-सरमेरा राजकीय उच्च पथ (SH-78), सालेपुर-करौटा पथ, बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-33) तथा बिहारशरीफ-राजगीर-गया डुमरांव राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-120) आपस में जुड़ जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर व इंटरनेशनल हवाई अड्‌डा की कम होगी दूरी

सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे के शिलान्यास के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ का निर्माण हो जाने से पटना से राजगीर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसके बन जाने से राजगीर में निर्माणाधीन / निर्मित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर व हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय एवं राजगीर पर्यटन क्षेत्र पहुंचना सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से इस क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में प्रगति होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

राजगीर में भूटानी मंदिर में पूजा करते सीएम नीतीश कुमार।

सीएम ने राष्ट्रीय NH-82 पर नवनिर्मित आरओबी का उद्घाटन किया

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 के भाग 74+683 पर राजगीर रोड ओवरब्रिज (पहुंच पथ सहित) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजगीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे लोगों का आवागमन और सुगम हो जाएगा तथा जाम से निजात मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि रेलवे ओवरब्रिज राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-120 (पुराना NH-82) सरदार पटेल हॉल्ट एवं राजगीर परिसर में स्थित है। पहले यहां लेवल क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस आरओबी के बगल से राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तरफ राजगीर, नवादा एवं गयाजी से जाने के लिए पथ निकलती है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्द्धाएं होती रहती हैं और आरओबी से राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की दूरी 8 किमी है।

रग्बी खिलाड़ियों का सीएम ने बढ़ाया हौसला, भूटानी मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित स्टेडियम में एशिया रग्बी अंडर 20 चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply