Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

झड़प के बाद कैदियों के नियंत्रण में कैलाली जेल, पुलिस के आला अफसरों को अंदर जाने से रोका

नेपाल के कैलाली जेल में वर्चस्व को लेकर शुक्रवार की रात कैदियों के दो गुटों में हुई थी झड़प

0 72

- Sponsored -

- sponsored -

नेपाल के चारों सुरक्षा निकाय के प्रमुख जेल के बाहर से कर रहे हैं निगरानी

जोगबनी से राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Voice4bihar News. नेपाल के कैलाली जेल में कैलाली जेल में वर्चस्व को लेकर कैदियों की भिड़ंत के बाद अब यह जेल पूरी तरह कैदियेां के नियंत्रण में चला गया है। शनिवार को नेपाल पुलिस समेत देश के चारों सुरक्षा निकाय के अधिकारियों को कैलाली जेल के अंदर जाने से रोक दिया गया। सभी अधिकारी बाहर से ही हालात पर नजर रखे हुए हैं।

दरअसल, नेपाल के जेलों में कैदियों के बीच वर्चस्व को लेकर लगातार झड़प की स्थिति बनी रहती है। पिछले घटना क्रम पर नजर डालें तो विराटनगर हो या झुमका या फिर नख़्हू जेल, जहां से कई भारतीय उद्योगपतियों के अपहरण से लेकर हत्या तक की साजिश रची जा चुकी है। नेपाल के इन जेलों में कई अंडरवर्ल्ड से जुड़े भारत के माफिया कैद हैं। इस वजह से कैलाली जेल पर कैदियों का नियंत्रण होना भारत के लिए गंभीर विषय है। ताजा घटना से नेपाल की जेल की सुरक्षा पर शनिवार को मानवाधिकार आयोग ने भी चिंता जताई है।

कैलाली जिला कारागार में झड़प में एक कैदी की मौत, 47 घायल

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात कैलाली जिला कारागार में भड़की हिंसा के बाद शनिवार को जेल के कैदी के प्रमुख बनने की वर्चस्व की लड़ाई में हुई झड़प में एक कैदी की मृत्यु हो गई है। साथ ही 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन कैदी गंभीर रूप से घायल हैं।

नेपाल के कैलाली जिला जेल के बाहर निगरानी करते सुरक्षा बल।

कैलाली जेल में सजा काट रहे ड्रग्स तस्कर की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में मौत के शिकार हुए कैदी धनगढी वार्ड संख्या 4के भरत चौधरी है। जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के पुलिस प्रवक्ता के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 11बजे के समय में झड़प हुई थी। झड़प के क्रम में गभीर रुप से घायल चौधरी को इलाज के लिए सेती प्रादेशिक अस्पताल पहुँचाया गया था। वही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक 40 वर्षीय चौधरी ड्रग्स कारोबार के मामले में जेल में सजा काट रहा था। शव उसी अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।

मानवधिकार आयोग की टीम जांच के लिए कैम्प कर रही

जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार, घटना में सभी घायलों का सेती प्रादेशिक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है । तो घटना के बाद शनिवार को जेल पहुंचे नेपाली सेना, नेपाल गुप्तचर विभाग के उपनिदेशक, नेपाल पुलिस अधीक्षक, नेपाल शस्त्र पुलिस बल के एसपी को कैदी ने जेल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया था। शनिवार 2: 30तक जेल पूरी तरह से कैदी के नियंत्रण में होने की बात कही है जेल व आसपाल के आसपास मीडिया व स्थानीय नागरिकों को जाने पर रोक दिया गया है तो मानवधिकार आयोग की टीम जांच के लिए कैम्प कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply