Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर राजगीर में सज गया हॉकी का महाकुंभ

0 101

- Sponsored -

- sponsored -

भारत व चीन के बीच खेला गया प्रतियोगिता का पहला मुकाबला, रोमांचित हुए दर्शक

राजगीर (Voice4bihar News)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में हीरो एशिया कप हॉकी-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर हॉकी स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया।

दर्शकों से खचाखच भरा था राजगीर का हॉकी स्टेडियम

एशिया कप हॉकी के उद्घाटन के मौके पर दर्शकों से खचाखच भरे हॉकी स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ हिलाकर अपना उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री ने भारत व चीन के बीच खेल जाने वाले मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान भारत और चीन का राष्ट्रगान गाया गया। मुख्यमंत्री ने भारत व चीन के खिलाड़ियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी गयी अनूठी श्रद्धांजलि

ज्ञातव्य है कि ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर हीरो एशिया कप हॉकी 2025 का आज शुभारंभ किया गया है। पुरूष एशिया कप हॉकी-2025 में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन के सभी मैच राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे जिसका समापन 7 सितंबर को होगा।

एशिया कप हॉकी में 29 अगस्त से 7 सितम्बर के बीच खेले जाएंगे 24 मैच, 8 टीमें ले रहीं भाग

विज्ञापन

हॉकी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिलों और देश के विभिन्न राज्यों में ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली गई थी। 7 सितंबर, 2025 को होने वाले फाइनल मैच तक कुल 24 मैच खेले जाएंगे। कार्यक्रम के पूर्व राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के 5वें तल पर जाकर ऊपर से स्टेडियम एवं दर्शकों के बैठने का अवलोकन किया। इस दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं, मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है।

हीरो एशिया कप हॉकी-2025 के कप का अनावरण करते अतिथिगण।
हीरो एशिया कप हॉकी-2025 के कप का अनावरण करते अतिथिगण।

स्टेडियम निर्माण में खिलाड़ियों व दर्शकों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों एवं दर्शकों की हर जरुरी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर ढंग से निर्माण कार्य करायें। कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि मौजूद थे।

इनके अलावा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी, सभी प्रतिस्पर्दी देश के खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

संबंधित खबर भी देखें : कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक ने भारत को जीत दिलाई, 4-3 से जीता मुकाबला

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply