Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

गंगा स्नान को जा रहीं सात महिलाओं की हादसे में मौत

हिलसा से ऑटो से सभी महिलाएं जा रहीं थीं फतुहा के त्रिवेणी घाट, ऑटो चालक की भी मौत

0 170

- Sponsored -

- sponsored -

पटना (voice4bihar news)। नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र से ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान को निकलीं सात महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में सिगरियामा गांव के पास स्थित सीमेंट प्लांट के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। बताया जाता है कि ऑटो को हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में छह महिलाओं और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी देते ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग।

पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि हादसे में चार महिलाएं घायल भी हुईं हैं। इनमें एक महिला की हालत नाजुक है। उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी चार घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों काे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन काे अस्पताल अधीक्षक से संपर्क कर सभी घायलों का समुचित इलाज कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

हादसे के बाद का दर्दनाक मंजर।

विज्ञापन

शनिवार को भादो की अमावस्या होने के कारण ऑटो सवार सभी महिलाएं हिलसा थाने के रेडी मालमा गांव से गंगा स्नान करने फतुहा स्थित गंगा नदी के त्रिवेणी घाट जा रहीं थीं।  सनातन धर्मावलंबियों में अमावस्या और पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में दुख व्यक्त करते हुए शाेक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply