2026 में बिहार सरकार के कर्मचारियों को मिलेंगी 36 छुटि्टयां
सात पर्व-त्योहारों के रविवार को पड़ने के कारण छुटि्टयों की वास्तिवक संख्या घटकर रह गयीं हैं 29
पटना (voice4bihar news)। बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 की छुटि्टयों का कैलेंडर जारी कर दिया है। वर्ष 2026 में बिहार सरकार के सचिवालय से जिला और प्रखंड कायार्लयों तक में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्व-त्योहारों अथवा महापुरुषों के जन्म दिन पर कुल 36 छुटि्टयां मिलेंगी। हालांकि इनमें से सात पर्व-त्योहारों के रविवार को पड़ने के कारण छुटि्टयों की वास्तिवक संख्या घटकर 29 रह गयीं हैं।
अगर सचिवालय कर्मियों की बात करें तो वहां शनिवार को भी अवकाश रहने के कारण यहां के कर्मचारयों को चार दिन और कम अवकाश मिलेंगे क्योंकि कई पर्व-त्योहार शनिवार को भी पड़ रहे हैं। इनमें ईद उल फितर (ईद), जानकी नवमी, स्वतंत्रता दिवस और दुर्गा पूजा (सप्तमी) शामिल हैं। इसके अलावा कैलेंडर में कुल 17 पर्व-त्योहार एच्छिक और प्रतिबंधित अवकाशों की सूची में दर्शाए गए हैं जिनमें से अधिकतम तीन दिन छुट्टी ली जा सकती है।
वर्ष 2026 में जो पर्व-त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं उनमें 01 फरवरी को संत रविदास जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 22 मार्च को बिहार दिवस, 18 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 08 नवंबर को दीपावली और 15 नवंबर को छठ पूजा (संध्या अर्घ्य ) शामिल हैं। इसके साथ ही सोमवार को जिन पर्व-त्योहारों के होने से छुटि्टयों का मजा दोगुना हाेने वाला है उनमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 29 जून को कबीर जयंती शामिल है।
सचिवालय कर्मियों के लिए लंबी छुटि्टयों की बात करें तो 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी और 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। इससे सचिवालय में 23 से 26 जनवरी तक यानी शुक्रवार से सोमवार तक चार दिनों की छुट्टी रहेगी।
यहां गौरतलब है कि सचिवालय या किसी अन्य सरकारी दफ्तरों में गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के मौकों पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने की बाध्यता नहीं है। इसके चलते कर्मचारी या अधिकारी इन छुटि्टयों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति काे अनिवार्य किया हुआ है जिसके कारण सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अपने स्कूलों में इस दिन हाजिर होना पड़ता है। उन्हें गणतंत्र दिवस अथवा स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी नहीं मिलती है।
27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी होने के कारण सचिवालय में 27 से 29 मार्च तक अवकाश रहेगा। गुड फ्राइडे शुक्रवार 03 अप्रैल को, मई दिवस और बुद्ध पूर्णिमा 01 मई शुक्रवार को, मुहर्रम 26 जून शुक्रवार को, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर शुक्रवार को, महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर और क्रिसमस डे 25 दिसंबर शुक्रवार को हाेने के कारण सचिवालय में तीन-तीन दिनों का अवकाश होगा। 29 जून को सोमवार को कबीर जयंती की छुट्टी होने के कारण सचिवालय में 27 से 29 जून तक छुट्टी रहेगी।
बिहार सरकार के कैलेंडर के मुतबिक अवकाश
बिहार सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और सभी राजस्व दंडाधिकारियों के न्यायालयों के लिए वर्ष 2026 में कार्यपालक आदेश और एनआई 1881 के तहत घोषित सामान्य/सार्वजनिक अवकाश
विज्ञापन
बसंत पंचमी 23 जनवरी, 2026 शुक्रवार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2026 सोमवार
शब ए बारात 04 फरवरी, 2026 बुधवार
महाशिवरात्रि 15 फरवरी, 2026 रविवार
होली 03-04 मार्च, 2026 मंगलवार/बुधवार
ईद उल फितर (ईद) 21 मार्च, 2026 शनिवार
सम्राट अशोक जयंती 26 मार्च, 2026 गुरुवार
रामनवमी 27 मार्च, 2026 शुक्रवार
महावीर जयंती 31 मार्च, 2026 मंगलवार
गुड फ्राइडे 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार
भीम राव अंबेडकर जन्म दिवस 14 अप्रैल, 2026 मंगलवार
वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल, 2026 गुरुवार
जानकी नवमी 25 अप्रैल, 2026 शनिवार
श्रम दिवस/बुद्ध पूर्णिमा 01 मई, 2026 शुक्रवार
ईदुल जोहा (बकरीद) 28 मई, 2026 गुरुवार
मोहर्रम 26 जून, 2026 शुक्रवार
कबीर जयंती 29 जून, 2026 सोमवार
चेहल्लुम 04 अगस्त, 2026 मंगलवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 शनिवार
हजरत मो. जन्म दिवस 26 अगस्त, 2026 बुधवार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार
महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार
दुर्गा पूजा (सप्तमी-दशमी) 17-20 अक्टूबर, 2026 शनिवार से मंगलवार
चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज 10 नवंबर, 2026 मंगलवार
दीपावली 08 नवंबर, 2026 रविवार
छठ पूजा 15-16 नवंबर, 2026 रविवार/सोमवार
क्रिसमस 25 दिसंबर, 2026 शुक्रवार
अनुसूची-02 के तहत एच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों की सूची
नव वर्ष 01 जनवरी, 2026 गुरुवार
मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2026 बुधवार
कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी, 2026 शनिवार
होलिका दहन 02 मार्च, 2026 सोमवार
रमजान का अंतिम जुमा 13 मार्च, 2026 शुक्रवार
ईद उल जोहा (बकरीद) 29 मई, 2026 शुक्रवार
अनुग्रह नारायण सिंह जयंती 18 जून, 2026 गुरुवार
मुहर्रम 27 जून, 2026 शनिवार
अंतिम श्रावणी साेमवार 24 अगस्त, 2026 सोमवार
रक्षा बंधन 28 अगस्त, 2026 शुक्रवार
हरितालिका तीज 14 सितंबर, 2026 सोमवार
विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर, 2026 गुरुवार
अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार
दुर्गा पूजा एकादशी/श्रीकृष्ण सिंह जयंती 21 अक्टूबर, 2026 बुधवार
छठ पूजा (खरना) 14 नवंबर, 206 शनिवार
डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती 03 दिसंबर, 2026 गुरुवार
क्रिसमस ईव 24 दिसंबर, 2026 गुरुवार
नोट : इनमें से किन्हीं तीन छुटि्टयों का उपभोग कर सकते हैं।
वार्षिक बैंक लेखा बंदी के लिए 01 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।