Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

बिहार विधानसभा चुनाव : 121 सीटों पर प्रचार का शोर थमा

पहले चरण की सीटों पर छह नवंबर को होगा मतदान, दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 14 नवंबर को होगी

0 0

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (एसएनबी)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार-प्रसार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 06 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव सहित सभी पार्टी के नेताओं ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

चुनाव प्रचार समाप्त होते ही मतदान कर्मियों के मतदान केंद्र आवंटन और डिस्पैच का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, लोक गायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव और लालू-राबड़ी के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव सहित कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन

पहले चरण में 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिला और 758 अन्य मतदाता हैं। एनआआरआई मतदाताओं की संख्या 101, सर्विस मतदाताओं की संख्या 100904, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 322077, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 5,24,687 और 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 6736 हैं।

पहले चरण के 1314 उम्मीदवारों में से 122 महिला और शेष 1192 पुरुष उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार कुढ़नी और मुजफ्फरपुर में  जबकि सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार भोरे, अलौली व परत्तवा विधान सभा में हैं। सबसे कम मतदाता बरबीघा विधान सभा क्षेत्र में हैं।

पहले चरण में 45,341 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 8608 और ग्रामीण क्षेत्र में 36,733 मतदान केंद्र हैं। 926 मतदान केंद्रों का संचालन महिला मतदान कर्मी करेंगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

Leave A Reply