Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने किया बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया फैसला

0 2

- Sponsored -

- sponsored -

पटना (voice4bihar news)। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करेगा। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) की दिल्ली स्थित करोल बाग रैगरपुर के प्रधान कार्यालय में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक में कहा गया कि बिहार में हो रहे चुनाव में संघ के प्रमुख पदाधिकारी जहां स्वर्णकार बाहुल्य इलाका है वहां जाकर एनडीए के पक्ष में जो भी प्रत्याशी हैं उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करें ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने बैठक में कहा कि भाजपा हमेशा छोटे स्वर्ण व्यवसायी और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानती है। साथ ही स्वदेशी कार्य की रक्षा करने की दिशा में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान देती है। स्वर्ण व्यवसाय भी पूर्णतः स्वदेशी है।

बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक सूरी, राष्ट्रीय महामंत्री टगर चंद पोद्दार, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री विभाष मैती, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्त, राष्ट्रीय सीनियर सलाहकार विनोद गुप्त, सत्यनारायण सेठ, सुलेश वर्मा, डाॅ. विवेक वर्मा स्वर्णकार, सचिव रामाकृष्णमूर्ति, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

Leave A Reply