Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ता नशे का कारोबार, 297 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

जोगबनी के पास नेपाल भाग में पकड़े गए दो तस्कर, नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा

0 38

- sponsored -

- Sponsored -

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर की टीम दो तस्करों को सुनसरी से किया गिरफ्तार

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जोगबनी (Voice4bihar News)। भारत-नेपाल के बीच जोगबनी सीमा के नेपाल भाग में ब्राउन शुगर के तस्करों की सक्रियता ने सुरक्षा बलों की नींद उड़ा दी है। इसका प्रमाण है कि आये दिन ब्राउन शुगर के साथ तस्करों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। मंगलवार को भी नेपाल के सीमावर्ती इलाके में दो अलग-अलग जगहों से 297 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

भारत से 96 ग्राम 67 मिलीग्राम ब्राउन शुगर लेकर पहुंचे थे नेपाल

जोगबनी के चाणक्य चौक के नेपाल भाग मटेरुवा से अस्थायी पुलिस पोष्ट मटेरुवा के द्वारा भारत से नेपाल आ रहे दो युवक को जांच के दौरान 96 ग्राम 67 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विराटनगर वार्ड संख्या 13 निवासी 27 वर्षीय रोजन राई व बोधेबर्साइन के दुर्गानन्द यादव के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सीमा पुलिस चौकी रानी व अस्थाई पुलिस पोस्ट मटेरुवा द्वारा की गई है।

इनरुवा बस पार्क के पास 202 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धराये

दूसरी ओर, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर की टीम के द्वारा 202 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इनरुवा बस पार्क से सप्तरी के शिवदत्त मंडल व दिलीप कुमार मंडल को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी को जिला पुलिस कार्यालय में रख कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply