Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

भोजपुर में सुपारी देकर कराई गई थी पिता-पुत्र की हत्या, मुख्य शूटर अशोक सिंह को पुलिस ने दबोचा

बेलघाट दोहरे हत्याकांड में पुलिस पहले ही हत्या में दो अपराधी को कर चुकी है गिरफ्तार

0 17

- sponsored -

- Sponsored -

प्रेम प्रसंग समेत अन्य के विवाद में पड़ोसी ने दी थी पिता-पुत्र को जान से मारने की सुपारी

आरा (Voice4bihar News)। भोजपुर जिले में प्रमोद महतो व उनके पुत्र प्रियांशु महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इसके साथ ही यह बात सामने आई है कि पिता-पुत्र की हत्या भाड़े के अपराधियों ने की थी। इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर का नाम अशोक सिंह है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। पुलिस अधीक्षक संभवतः गुरुवार को दोहरे हत्याकांड मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दे सकते हैं।

30 अक्टूबर 2025 को हुई थी प्रमोद महतो व प्रियांशु की निर्मम हत्या

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया बाजार में मिठाई की दुकान चलाने वाले कसाप गांव निवासी प्रमोद महतो व उनके बेटे प्रियांशु की हत्या मुफस्सिल थाना क्षेत्र में की गयी थी। प्रमोद महतो राजनीतिक रूप से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता थे। 30 अक्टूबर 2025 की शाम दोनों के साथ घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू की गयी। उसी क्रम में 31 अक्टूबर की सुबह बेलघाट गांव स्थित नट बाबा स्थान के समीप दोनों के शव बरामद किए गए थे।

पिता-पुत्र को मारी गयी थी गोली, प्रमोद महतो के रेत दिया था गला

शव को देखने पर पता चला कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गयी थी। प्रमोद महतो का गला भी रेता गया था। बताया जा रहा है कि प्रमोद महतो के बड़े बेटे हिमांशु की शादी तय हुई थी। 29 अक्टूबर को उसका छेका आया था। 31 अक्टूबर को वे लोग छेका लेकर लड़की के घर जाने वाले थे। उसी बीच प्रमोद कुमार और उनके छोटे बेटे प्रियांशु की हत्या कर दी गई थी। पुलिस पहले ही दोहरे हत्याकांड में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अशोक सिंह को मिलाकर इस मामले में कुल तीन अपराधी पकड़े जा चुके हैं।

संबंधित खबर : प्रियांशु ने की प्यार करने की खता तो बाप-बेटे को मिली मौत की सजा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply