Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

अब सिर्फ 2,000 रुपये में राजगीर के पिकनिक स्पॉटों पर दिनभर कर सकेंगे मौज-मस्ती

बच्चों के लिए टिकट दर केवल 1,000 रुपये, सिर्फ सीमित टिकटों पर ही ऑफर

0 37

- sponsored -

- Sponsored -

राजगीर जू सफारी में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ की बढ़ी मांग, पर्यटन का फुल टू मजा

पर्यटकों की पहली पसंद बना नया ऑफर, ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलेगा टिकट

राजगीर (एसएनबी)। पर्यटकों को सुविधा और रोमांच से भरपूर अनुभव देने के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ की शुरुआत के बाद इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। यह पैकेज वयस्कों के लिए 2000 रुपयें और बच्चों के लिए 1000 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

इस पैकेज में जू सफारी प्रवेश, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी भ्रमण, सफारी राइड, नेचर सफारी प्रवेश, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, वॉल क्लाइम्बिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल है। बच्चों के लिए जिप लाइन और जिप बाइकिंग को छोड़कर सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

प्रायोरिटी पैकेज सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के स्लॉट में सीमित 20-20 टिकटों के साथ उपलब्ध है। पर्यटक ऑनलाइन या काउंटर से टिकट ले सकते है। जू सफारी निदेशक राम सुन्दर एम ने बताया कि यह पैकेज पर्यटकों की सुविधा और संतुष्टि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम ने कहा कि इसमें प्रशिक्षित गाइडों की व्यवस्था की गई है जो हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देंगे। राजगीर जू सफारी प्रशासन का उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर सेवा, सुविधा और सुरक्षा प्रदान कर राजगीर-नालंदा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाना है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply