Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

भोजपुर में छेका के लिए सामान लाने बाजार गए बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या

घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं, प्रेम प्रसंग में बाप-बेटे की हत्या की आशंका

0 42

- sponsored -

- Sponsored -

मिष्ठान की दुकान चलाने वाले पिता-पुत्र का राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जुड़ाव की चर्चा

आरा (Voice4bihar News)। भोजपुर जिले में छेका के लिए सामान लाने बाजार गए बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के नट बाबा स्थान के समीप शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। वे बृहस्पतिवार को ही बाजार करने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। मृतक बाप-बेटे का राजनीतिक रूप से संबंध उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से बताया जाता है।

शरीर व गले पर धारदार हथियार के निशान, पीट में गोली का छेद

मृतक प्रमोद कुमार के शरीर पर गले पर धारदार हथियार से कटे का निशान, पीठ पर छेदनुमा जख्म का निशान पाया गया है। मृतक प्रियांशु कुमार के सिर के बाई तरफ खून बहता हुआ पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस, मृतक की बाइक एवं एक मोबाइल बरामद किया। पिंता-पुत्र की हत्या किसने और क्यों की, इसका कारण का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य को एकत्रित किया। मृतकों में उदवंतनगर थाना के कसाप निवासी स्व. वशिष्ठ महतो के 48 वर्षीय पुत्र प्रमोद महतो एवं प्रमोद महतो का 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार शामिल है। वे उदवंतनगर थाना के जयनगर गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे। पियनिया बाजार पर मौर्या नामक मिठाई का दुकान चलाते थे।

पुलिस अधीक्षक बोले- प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा

पुलिस अधीक्षक राज एवं सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह घटनास्थल पर पहुंचे। बकौल पुलिस अधीक्षक परिजनों ने बताया कि प्रारंभिक रूप से यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि घटना की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

राजनीतिक हत्या की आशंका भी जता रहे कुछ लोग

हालांकि दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जुड़े थे। इसलिए राजनीतिक हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

Leave A Reply