Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

राजगीर को मिला वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम, बिहार में भी खेले जाएंगे अंतर्राष्ट्रीय मैच

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्टेडियम का उद्घाटन, 87 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

0 176

- Sponsored -

- sponsored -

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है 1121 करोड़ की लागत से तैयार राजगीर क्रिकेट स्टेडियम

बिहारशरीफ (Voice4bihar News)। बिहार के खेल इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय रचा गया, जब राजगीर में नवनिर्मित वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। 90 एकड़ में फैले इस स्टेडियम को अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सजाया गया है, जो बिहार के लिए खेल संस्कृति के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

राजगीर बनेगा विश्वस्तरीय खेल पर्यटन केंद्र

रविवार का दिन नालंदा जिले के लिए गर्व और उत्साह से भरा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में राजगीर को मिले कई तोहफों में एक और स्थल शामिल हो गया। इस भव्य स्टेडियम में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच खेले जाएंगे, जिससे राजगीर विश्वस्तरीय खेल पर्यटन का केंद्र बनेगा। इस सुपर प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत 740 करोड़ थी, जो अब 1121.41 करोड़ रुपए हो गई है।

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता

स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता, हाईटेक ड्रेनेज सिस्टम, मीडिया गैलरी, वीआईपी लाउंज और वर्ल्ड क्लास प्रैक्टिस नेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के पवेलियन और मैदान का लोकार्पण करते हुए इसे पूरी बिहार की जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन

राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

87 खेल प्रतिभाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम ने थमाया नियुक्ति पत्र

खास बात यह रही कि इस अवसर पर 87 युवाओं को खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरकारी नौकरी के चयन पत्र भी बांटे गए, जो युवा खिलाड़ियों के सपनों को नए पंख देंगे। राजगीर सर्किट में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास के लिए चल रही योजनाओं का जायजा लिया।

क्रिकेट स्टेडियम भी पर्यटन व अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा

इस स्टेडियम से न केवल बिहार में खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक मजबूत केंद्र बनेगा, जिससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। सख्त सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों के बीच यह आजादी के बाद बिहार के खेल इतिहास का सबसे बड़ा एवं गर्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

बिहार में खेलकूद को मिलेंगी नई ऊचाईयां

स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में भविष्य को लेकर गहरा आत्मविश्वास देखा गया है, जो बिहार को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षणों में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री, श्रवण कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, भवन निर्माण विभाग सचिव, कुमार रवि जिलाधिकारी कुंदन कुमार आरक्षी अधीक्षक भरत सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply